चीनी राजदूत सुन विडोंग ने विदेश मंत्री जयशंकर से विदाई भेंट की
नई दिल्ली, बुधवार, 26 अक्टूबर 2022। भारत में चीन के राजदूत सुन विडोंग ने बुधवार को विदेश मंत्री एस जयशंकर से विदाई भेंट की । जयशंकर ने कहा कि भारत और चीन के बीच सामान्य संबंध दोनों देशों, एशिया और दुनिया के हित में है। जयशंकर ने मुलाकात के चित्र के साथ ट्वीट में कहा कि चीन के राजदूत सुन विडोंग से विदाई भेंट हुई । उन्होंने कहा, ‘‘ इस बात पर जोर दिया कि भारत-चीन संबंधों का विकास तीन साझा बिन्दुओं से निर्देशित होता है। सीमावर्ती क्षेत्रों में अमन और शांति जरूरी है। ’’
विदेश मंत्री ने कहा कि भारत और चीन के बीच संबंधों का सामान्य होना दोनों देशों, एशिया और दुनिया के वृहद हित में है। चीन के राजदूत सुन विडोंग का भारत में तीन वर्ष से अधिक समय का कार्यकाल रहा । चीन के राजदूत सुन विडोंग ने मंगलवार को अपने विदाई समारोह में कहा था कि पड़ोसी होने के नाते चीन और भारत के बीच कुछ मतभेद होना स्वाभाविक है, हालांकि, विकास के लिए साझा आधार तलाशने पर ध्यान दिया जाना चाहिए।
Similar Post
-
हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस ने 12 उपाध्यक्षों और 27 महासचिवों की नियुक्ति की
नई दिल्ली, रविवार, 29 मार्च 2026। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जु ...
-
ओडिशा: रामनवमी शोभायात्रा के दौरान हवा में गोली चलाने के आरोप में भाजपा विधायक के खिलाफ मामला दर्ज
भुवनेश्वर, रविवार, 29 मार्च 2026। ओडिशा के बोलांगीर जिले के टिट ...
-
हरियाणा और पंजाब के कुछ हिस्सों में बारिश से तापमान में गिरावट
चंडीगढ़, रविवार, 29 मार्च 2026। पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों ...
