उपराष्ट्रपति धनखड़ ने स्वर्ण मंदिर में मत्था टेका
अमृतसर, बुधवार, 26 अक्टूबर 2022। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने बुधवार को यहां स्वर्ण मंदिर में मत्था टेका। धनखड़ ने लंगर में भी हिस्सा लिया और शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के प्रमुख हरजिंदर सिंह धामी ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। धामी ने पहले मीडिया से कहा था कि एसजीपीसी सिख कैदियों की रिहायी को लेकर उपराष्ट्रपति को एक ज्ञापन भी सौंपेगी। उन्होंने कहा था कि यह मुद्दा ‘‘समुदाय के लिए सबसे महत्वपूर्ण है क्योंकि सिख कैदियों को उनकी सजा पूरी होने के बाद भी रिहा नहीं किया गया है।’’ पिछले महीने एसजीपीसी ने सिख कैदियों की रिहाई के मुद्दे पर चर्चा के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने का समय मांगा था। धनखड़ के अमृतसर दौरे के लिए सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। वह जलियांवाला बाग, दुर्गियाना मंदिर और राम तीर्थ मंदिर भी जाएंगे।
Similar Post
-
कांग्रेस नेता वेणुगोपाल से मतभेद की खबरों को खारिज किया सतीशन ने, कहा- हम अच्छे मित्र हैं
तिरुवनंतपुरम, शुक्रवार, 09 अक्टूबर 2026। केरल के मुख्यमंत्री व ...
-
आईटी कंपनियों के लिए पीएलसीपी का निलंबन भारत को प्रभावित करेगा: मंत्री प्रियंक खरगे
बेंगलुरु, शुक्रवार, 09 अक्टूबर 2026। कर्नाटक सरकार में मं ...
-
युद्ध की बदलती प्रकृति को भांपने वालों को मिलती है जीत: वायुसेना प्रमुख
नई दिल्ली, शुक्रवार, 09 अक्टूबर 2026। वायुसेना प्रमुख एयर चीफ म ...
