चांदी का भाव 186 रुपये घटा
कमजोर हाजिर मांग से कारोबारियों के अपने सौदे घटाये जाने से वायदा कारोबार में बृहस्पतिवार को चांदी की कीमत 186 रुपये फिसलकर 57,980 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में चांदी का दिसंबर डिलिवरी का भाव 186 रुपये यानी 0.32 प्रतिशत की गिरावट के साथ 57,980 रुपये प्रति किलोग्राम रहा। इसमें 17,235 लॉट का कारोबार हुआ। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी 0.85 प्रतिशत की गिरावट के साथ 19.32 डॉलर प्रति औंस के भाव पर रही।
Similar Post
-
वाणिज्यिक रसोई गैस सिलेंडर दिल्ली में 195 रुपये महंगा
नई दिल्ली, बुधवार, 01 अप्रैल 2026। पश्चिम एशिया संकट के कारण आपू ...
-
सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर उत्पाद शुल्क घटाया
अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उछाल को देखते हुए ...
