खरगे ने आंबेडकर और मौलाना अबुल कलाम आजाद को श्रद्धांजलि दी
नई दिल्ली, शुक्रवार, 28 अक्टूबर 2022। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शुक्रवार को डॉक्टर भीमराव आंबेडकर और देश के प्रथम शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद को श्रद्धांजलि अर्पित की। खरगे ने एक ट्वीट में आंबेडकर को उद्धृत करते हुए लिखा, ‘‘धर्म में भक्ति आत्मा की मुक्ति का मार्ग हो सकती है, लेकिन राजनीति में भक्ति या नायक पूजा निश्चित रूप से पतन का रास्ता है, जो अंतत: तानाशाही की ओर ले जाता है।’’ उन्होंने देश के पहले शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद की मजार पर भी फूल चढ़ाए। कांग्रेस अध्यक्ष ने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘‘वह (मौलाना अबुल कलाम आजाद) क्रांतिकारी स्वतंत्रता सेनानी और भारत के प्रथम शिक्षा मंत्री थे। वह देश के लोकतांत्रिक और धर्मनिरपेक्ष तानेबाने में विश्वास करते थे और धार्मिक आधार पर (देश के) विभाजन का कड़ा विरोध किया था।’’
Similar Post
-
जम्मू-कश्मीर के डोडा के कुछ हिस्सों में प्रशासन ने पाबंदियां लगाईं, अनधिकृत सभाओं पर प्रतिबंध
जम्मू, रविवार, 03 मई 2026। जम्मू-कश्मीर के डोडा कस्बे के कुछ हिस् ...
-
केरल विधानसभा चुनाव: त्रिकोणीय मुकाबले के बाद चार मई को चुनाव परिणाम पर नजर
तिरुवनंतपुरम, रविवार, 03 मई 2026। केरल में सत्तारूढ़ वाम लोकतां ...
-
कार खड़े ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराई, एएनएम की मौत
जैसलमेर, रविवार, 03 मई 2026। राजस्थान के जैसलमेर जिले में शनिवा ...
