फिर से हादसे का शिकार हुई वंदे भारत एक्सप्रेस, गाय के टकरा जाने से ट्रेन का अगला हिस्सा टूटा
वलसाड़, शनिवार, 29 अक्टूबर 2022। वंदे भारत एक्सप्रेस एक बार फिर हादसे का शिकार हुआ है। यहां गुजरात के वलसाड़ में वंदे भारत एक्सप्रेस के सामने गाय आने से दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। बताया जा रहा है कि अतुल रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन से एक गाय टकरा गई। इस हादसे में वंदे भारत ट्रेन का आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। फिलहाल घटना के थोड़ी देर बाद ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया। अभी तक हादसे को लेकर ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है।
बता दें कि हाल ही में पीएम मोदी ने देश को तीसरी हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत की सौगात दी है। यह ट्रेन मुंबई सेंट्रल से गुजरात के गांधीनगर के बीच चलाई जा रही है। इस बीच ट्रेन के लगातार हादसे होने का मामला सामने आ रहा है। गांधीनगर से लेकर मुंबई के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस अब तक तीसरी बार हादसे का शिकार हो गई है।
मिली जानकारी के अनुसार वंदे भारत एक्सप्रेस के सामने गाय टकार जाने से ट्रेन क्षतिग्रस्त हो गया। इससे पहले भी ट्रेन के सामने भैसों के झुंड आ जाने से हादसा हुआ था। इस हादसे में भी एक्सप्रेस ट्रेन के इंजन का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था। करीब 1 महीने बाद हादसे का यह दूसरा मामला सामने आया है।
Similar Post
-
हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस ने 12 उपाध्यक्षों और 27 महासचिवों की नियुक्ति की
नई दिल्ली, रविवार, 29 मार्च 2026। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जु ...
-
ओडिशा: रामनवमी शोभायात्रा के दौरान हवा में गोली चलाने के आरोप में भाजपा विधायक के खिलाफ मामला दर्ज
भुवनेश्वर, रविवार, 29 मार्च 2026। ओडिशा के बोलांगीर जिले के टिट ...
-
हरियाणा और पंजाब के कुछ हिस्सों में बारिश से तापमान में गिरावट
चंडीगढ़, रविवार, 29 मार्च 2026। पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों ...
