त्रिपुरा में भाजपा जिला सभाधिपति कांग्रेस में शामिल
अगरतला, शनिवार, 29 अक्टूबर 2022। त्रिपुरा के धलाई जिले की जिला सभाधिपति (तीन स्तरीय पंचायत की प्रमुख) ने बड़ी संख्या में अपने अनुयायियों के साथ शुक्रवार को सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी को छोड़ दिया। बाद में कुशासन, भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद व भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर यहां कांग्रेस में शामिल हो गईं। उन्होंने सत्ता पक्ष के खिलाफ हिंसा की राजनीति करने का भी आरोप लगाया। सुश्री रूबी घोष 2018 के विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हुई थीं, जब बड़ी संख्या में कांग्रेस नेताओं ने पार्टी में प्रवेश किया। वह पिछले पंचायत चुनाव में भाजपा उम्मीदवार के रूप में धलाई जिले के जिला सभाधिपति के रूप में चुनी भी गई थीं।
Similar Post
-
जम्मू-कश्मीर के डोडा के कुछ हिस्सों में प्रशासन ने पाबंदियां लगाईं, अनधिकृत सभाओं पर प्रतिबंध
जम्मू, रविवार, 03 मई 2026। जम्मू-कश्मीर के डोडा कस्बे के कुछ हिस् ...
-
केरल विधानसभा चुनाव: त्रिकोणीय मुकाबले के बाद चार मई को चुनाव परिणाम पर नजर
तिरुवनंतपुरम, रविवार, 03 मई 2026। केरल में सत्तारूढ़ वाम लोकतां ...
-
कार खड़े ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराई, एएनएम की मौत
जैसलमेर, रविवार, 03 मई 2026। राजस्थान के जैसलमेर जिले में शनिवा ...
