भारत मुश्किल की इस घड़ी में दक्षिण कोरिया के साथ है : जयशंकर
नई दिल्ली, रविवार, 30 अक्टूबर 2022। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने दक्षिण कोरिया में भगदड़ में लोगों की मौत पर रविवार को शोक जताया और कहा कि भारत दुख की इस घड़ी में उस देश के साथ है। दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल में ‘हैलोवीन’ के दौरान भीड़ के एक संकरी गली में घुसने के प्रयास से मची भगदड़ में कुचलकर कम से कम 151 लोगों की मौत हो गई है। जयशंकर ने ट्वीट किया, ‘‘सियोल में भगदड़ में इतने युवाओं की मौत से बहुत स्तब्ध हूं। अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति हमारी संवेदनाएं हैं। हम मुश्किल की इस घड़ी में कोरिया गणराज्य के साथ एकजुटता व्यक्त करते हैं।’’
Similar Post
-
लोगों का आरोप है कि गांदेरबल में हुई मुठभेड़ फर्जी थी: महबूबा
श्रीनगर, गुरुवार, 02 अप्रैल 2026। पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (प ...
-
पालम में एलपीजी रिफिलिंग गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार
नई दिल्ली, गुरुवार, 02 अप्रैल 2026। दिल्ली पुलिस ने दक्षिण-पश्च ...
-
गौतम अदाणी ने अयोध्या में परिवार के साथ राम मंदिर में पूजा-अर्चना की
अयोध्या (उप्र), गुरुवार, 02 अप्रैल 2026। अदाणी समूह के अध्यक्ष गौ ...
