दिल्ली के मंत्री कैलाश गहलोत व्यवस्थाओं का जायजा लेने छठ के घाटों पर पहुंचे
नई दिल्ली, रविवार, 30 अक्टूबर 2022। दिल्ली के राजस्व मंत्री कैलाश गहलोत ने रविवार को यहां कुतुब विहार और डाबरी मोड़ स्थित छठ के घाटों का दौरा किया और इस पर्व को लेकर की गई व्यवस्था का जायजा लिया। गहलोत ने अपने दौरे पर साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, जलापूर्ति, अस्थायी तालाब बनाने, सीसीटीवी लगाने सहित अन्य तैयारियों का निरीक्षण किया। दौरे के बाद गहलोत ने ट्वीट किया, ‘‘कुतुब विहार-मटियाला जा कर छठ पूजा के घाटों का निरीक्षण किया। लोग दिल्ली सरकार द्वारा की गई व्यवस्था से काफी खुश हैं। छठ समिति के सदस्यों ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का आभार व्यक्त किया।’’ छठ पूजा दिवाली के बाद छठे दिन मनाई जाती है और इसे सूर्य षष्ठी भी कहा जाता है क्योंकि यह सूर्य भगवान को समर्पित है। पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार में वृहद स्तर पर यह पर्व मनाया जाता है। आज शाम को करोड़ों श्रद्धालु डूबते सूर्य और सोमवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देंगे। इसमें व्रती श्रद्धालु पानी में खड़े होकर सूर्य को अर्ध्य देते हैं।
दिल्ली में रहने वाले बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश के लोग यह पर्व धूम-धाम से मनाते हैं। डाबरी मोड़ छठ घाट पर गहलोत ने व्रती महिलाओं से भी बातचीत की और उनसे त्योहार की तैयारी के बारे में पूछा। दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष और आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक सौरभ भारद्वाज ने भी ईस्ट ऑफ कैलाश इलाके के आस्था कुंज में छठ के घाटों का दौरा किया और वहां की तैयारियों का जायजा लिया। दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने बुधवार को यमुना किनारे निर्धारित घाटों पर छठ पूजा आयोजित करने की मंजूरी दे दी। दिल्ली सरकार का राजस्व विभाग दिल्ली में छठ पूजा व्यवस्था के लिए नोडल एजेंसी है और अन्य सभी सरकारी और नागरिक एजेंसियां छठ पूजा को सफल बनाने के लिए निकट समन्वय के साथ काम कर रही हैं।
Similar Post
-
कांग्रेस नेता वेणुगोपाल से मतभेद की खबरों को खारिज किया सतीशन ने, कहा- हम अच्छे मित्र हैं
तिरुवनंतपुरम, शुक्रवार, 09 अक्टूबर 2026। केरल के मुख्यमंत्री व ...
-
आईटी कंपनियों के लिए पीएलसीपी का निलंबन भारत को प्रभावित करेगा: मंत्री प्रियंक खरगे
बेंगलुरु, शुक्रवार, 09 अक्टूबर 2026। कर्नाटक सरकार में मं ...
-
युद्ध की बदलती प्रकृति को भांपने वालों को मिलती है जीत: वायुसेना प्रमुख
नई दिल्ली, शुक्रवार, 09 अक्टूबर 2026। वायुसेना प्रमुख एयर चीफ म ...
