मोरबी में हत्या के लिए भाजपा का भ्रष्टाचार जिम्मेदार: सिसोदिया
नई दिल्ली, मंगलवार, 01 नवंबर 2022। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा की गुजरात के मोरबी में हुए हादसे में जो तथ्य सामने आये उससे ये साफ़ है कि यह हादसा नहीं हत्या है और इसके पीछे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का भ्रष्टाचार है| सिसोदिया ने संवाददाता सम्मेलन में आज कहा कि मोरबी में भाजपा के भ्रष्टाचार के कारण सैकड़ों लोगों और मासूम बच्चों को अपनी जान गंवानी पड़ी और इसपर भाजपा और उसके नेता चुप्पी साधे हुए है| उन्होंने सवाल किया कि मोरबी पुल के पुनःनिर्माण का ठेका एक घड़ी बनाने वाली कंपनी को क्यों दिया गया? जबकि इस कंपनी ने कभी पुल नहीं बनाया। इसे पुल बनाने का कोई अनुभव नहीं था। इतने बड़े और महत्वपूर्ण काम का ठेका बिना टेंडर किसी कम्पनी को क्यों दिया गया?
उन्होंने कहा कि भाजपा को इसका जवाब देना चाहिए कि बग़ैर टेंडर जारी किए किसी ग़ैरअनुभवी कम्पनी को ऐसा ठेका देने के लिए किसने कितने पैसे खाये? पुल का पुनर्निर्माण आठ महीने में होना था। क्या कारण था कि इन्होंने पांच महीनों में ही एक घटिया पुल बना कर चालू कर दिया? भाजपा बताए कि उसने इस कम्पनी से और इसके मालिकों से कितना चंदा लिया है और इस कम्पनी के मालिकों की भाजपा के किन नेताओं से नज़दीकी है? इतने बड़े हादसे और इतनी मौतों के बावजूद दर्ज की गई प्राथमिकी में कंपनी और कम्पनी के मालिक का नाम क्यों नहीं है? उन्हें क्यों और किसके दबाव में बचाया जा रहा है?
उन्होंने कहा कि गुजरात के मोरबी में हुए हादसे से पूरा देश हिला हुआ है। इस हादसे में सैकड़ों लोग और मासूम बच्चे मारे गये| पिछले दो दिन में जो तथ्य सामने आये उससे ये साफ़ है कि यह हादसा नहीं हत्या है और इस हादसे के पीछे भाजपा का भ्रष्टाचार है| सिसोदिया ने कहा कि भाजपा को इन पांचों सवालों के जबाव देने होंगे| क्योंकि इन 150 लोगों एवं मासूम बच्चों की हादसे से मौत नहीं बल्कि हत्या हुई है|
Similar Post
-
ओडिशा के बालासोर में सिलेंडर में हुआ विस्फोट; रेस्तरां जल कर खाक, कोई हताहत नहीं
बालासोर, सोमवार, 21 सितंबर 2026। ओडिशा के बालासोर शहर में सोमवा ...
-
अगर अवसंरचना ही नहीं होगी, तो न्यायाधिकरण कैसे काम करेंगे : न्यायालय
नई दिल्ली, सोमवार, 21 सितंबर 2026। उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को ...
-
दक्षिण दिल्ली में सड़क चौड़ीकरण अभियान के तहत लगभग 20 ‘अनाधिकृत’ मकान, फार्महाउस ढहाए गए
नई दिल्ली, सोमवार, 21 सितंबर 2026। दक्षिण दिल्ली के छतरपुर क्षे ...
