ओडिशा के बालासोर में सिलेंडर में हुआ विस्फोट; रेस्तरां जल कर खाक, कोई हताहत नहीं
बालासोर, सोमवार, 21 सितंबर 2026। ओडिशा के बालासोर शहर में सोमवार को एक रसोई गैस सिलेंडर में विस्फोट हो जाने के कारण लगी आग में एक रेस्तरां पूरी तरह जलकर खाक हो गया, हालांकि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, रेस्तरां के पास मौजूद कुछ वाहन भी आग की चपेट में आने से क्षतिग्रस्त हो गए। दमकल अधिकारियों ने आग पर करीब एक घंटे में काबू पा लिया। उन्होंने बताया कि आग लगने के समय रेस्तरां में कोई ग्राहक मौजूद नहीं था। पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच के अनुसार, सिलेंडर में विस्फोट होने के कारण आग लगी थी।
Similar Post
-
ओडिशा के बालासोर में सिलेंडर में हुआ विस्फोट; रेस्तरां जल कर खाक, कोई हताहत नहीं
बालासोर, सोमवार, 21 सितंबर 2026। ओडिशा के बालासोर शहर में सोमवा ...
-
अगर अवसंरचना ही नहीं होगी, तो न्यायाधिकरण कैसे काम करेंगे : न्यायालय
नई दिल्ली, सोमवार, 21 सितंबर 2026। उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को ...
-
दक्षिण दिल्ली में सड़क चौड़ीकरण अभियान के तहत लगभग 20 ‘अनाधिकृत’ मकान, फार्महाउस ढहाए गए
नई दिल्ली, सोमवार, 21 सितंबर 2026। दक्षिण दिल्ली के छतरपुर क्षे ...
