गहलोत ने मोदी की तारीफ नहीं की, उन्हें आईना दिखाया : कांग्रेस
नई दिल्ली, बुधवार, 02 नवंबर 2022। कांग्रेस ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के संदर्भ में सचिन पायलट के बयान को लेकर बुधवार को कहा कि गहलोत ने भरे मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ नहीं की, बल्कि उन्हें आईना दिखाया। पार्टी प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने संवाददाताओं से कहा, ‘प्रधानमंत्री ने कहा कि गहलोत जी सबसे अनुभवी मुख्यमंत्री हैं । उसी मंच से जब गहलोत ने कहा कि मोदी जी उस देश के प्रधानमंत्री हैं जो नेहरू, मौलाना आजाद, अम्बेडकर और सरदार पटेल का देश है और जहां 70 साल बाद भी लोकतंत्र जिंदा है।’
उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि गहलोत जी ने मोदी जी की तारीफ नहीं की, बल्कि उनको आईना दिखाया है।’ पायलट ने बुधवार को कहा कि अब समय आ गया है कि कांग्रेस राजस्थान में राजनीतिक अनिर्णय की स्थिति को समाप्त करे। इसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा एक सार्वजनिक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की प्रशंसा किए जाने पर कटाक्ष करते हुए इसे ‘रोचक घटनाक्रम’ बताया और कहा कि इसे हल्के में नहीं लिया जाना चाहिए।
Similar Post
-
कांग्रेस नेता वेणुगोपाल से मतभेद की खबरों को खारिज किया सतीशन ने, कहा- हम अच्छे मित्र हैं
तिरुवनंतपुरम, शुक्रवार, 09 अक्टूबर 2026। केरल के मुख्यमंत्री व ...
-
आईटी कंपनियों के लिए पीएलसीपी का निलंबन भारत को प्रभावित करेगा: मंत्री प्रियंक खरगे
बेंगलुरु, शुक्रवार, 09 अक्टूबर 2026। कर्नाटक सरकार में मं ...
-
युद्ध की बदलती प्रकृति को भांपने वालों को मिलती है जीत: वायुसेना प्रमुख
नई दिल्ली, शुक्रवार, 09 अक्टूबर 2026। वायुसेना प्रमुख एयर चीफ म ...
