उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ 11-13 नवंबर तक कंबोडिया की यात्रा पर
नई दिल्ली, सोमवार, 07 नवंबर 2022। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ 11-13 नवंबर तक कंबोडिया की यात्रा पर जायेंगे जहां वह आसियान-भारत स्मृति शिखर सम्मेलन और 17वीं पूर्वी एशिया शिखर बैठक में हिस्सा लेंगे। विदेश मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी दी । मंत्रालय के बयान के अनुसार, कंबोडिया इन शिखर बैठकों की मेजबानी कर रहा है। उपराष्ट्रपति के साथ विदेश मंत्री एस जयशंकर भी कंबोडिया जायेंगे । विदेश मंत्रालय ने बताया कि उपराष्ट्रपति धनखड़ 12 नवंबर को नामपेन्ह में आसियान-भारत स्मृति शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे । इस वर्ष आसियान-भारत संबंधों की 30वीं वर्षगांठ है और इसे आसियान-भारत मित्रता वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है।
मंत्रालय के अनुसार, 13 नवंबर को उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ 17वीं पूर्वी एशिया शिखर बैठक में हिस्सा लेंगे जिसमें आसियान के 10 सदस्य देश शामिल हैं । इन देशों में ब्रूनेई दारूस्सलाम, कंबोडिया, इंडोनेशिया, लाओ पीडीआर, मलेशिया, सिंगापुर, थाईलैंड, फिलीपीन, वियतनाम शामिल हैं । इसमें आठ डायलॉग पार्टनर हैं जिसमें भारत, चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, आस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, अमेरिका और रूस शामिल हैं । मंत्रालय ने कहा कि यात्रा के दौरान उपराष्ट्रपति का कंबोडियाई नेतृत्व के साथ द्विपक्षीय कार्यक्रम भी है। इसके अलावा वे शिखर बैठक से इतर विभिन्न देशों के नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठक भी करेंगे । इसमें कहा गया है कि उपराष्ट्रपति अपनी यात्रा के दौरान सीम रीप भी जायेंगे जहां वे भारत की ओर से कंबोडियाई धरोहरों के संरक्षण के लिये किये जा रहे कार्यो की समीक्षा भी करेंगे ।
Similar Post
-
बिहार में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त, सरकार अपराधियों को संरक्षण दे रही : तेजस्वी यादव
पटना, गुरुवार, 06 अगस्त 2026। राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक ...
-
जम्मू कश्मीर के कठुआ में मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार
जम्मू, गुरुवार, 06 अगस्त 2026। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बृहस्पतिवा ...
-
मुंबई में चोरी के मामलों में वांछित आरोपी सूरत से गिरफ्तार, 44 लाख रुपये की कीमती वस्तुएं बरामद
सूरत, गुरुवार, 06 अगस्त 2026। नवी मुंबई के रहने वाले 26 साल के एक व ...
