मुख्यमंत्री ने दी स्वीकृति : विभिन्न शहरी परियोजनाओं के लिए खर्च होंगे 227.77 करोड़ रूपए
जयपुर, सोमवार, 07 नवंबर 2022। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने विभिन्न शहरी परियोजनाओं के लिए 227.77 करोड़ रूपए के वित्तीय प्रावधान को मंजूरी प्रदान की है। श्री गहलोत के इस निर्णय से प्रदेश में चल रहे अटल मिशन फॉर रिजुविनेशन एवं अर्बन ट्रांसफोरमेशन (अमृत योजना 2.0) के अन्तर्गत शहरों एवं कस्बों में पेयजल, सीवरेज, ड्रेनेज तथा हरित क्षेत्रों से संबंधित विभिन्न परियोजनाओं के कार्यों को गति मिल सकेगी। गहलोत की इस स्वीकृति से अमृत योजना 2.0 के लिए केन्द्र सरकार से प्राप्त राशि 95.52 करोड़ रूपए के अनुपात में राज्यांश राशि 132.25 करोड़ रूपए सहित कुल 227.77 करोड़ रूपए योजना के एसएनए खाते में हस्तांतरित किए जा सकेंगे।
Similar Post
-
जम्मू-कश्मीर के डोडा के कुछ हिस्सों में प्रशासन ने पाबंदियां लगाईं, अनधिकृत सभाओं पर प्रतिबंध
जम्मू, रविवार, 03 मई 2026। जम्मू-कश्मीर के डोडा कस्बे के कुछ हिस् ...
-
केरल विधानसभा चुनाव: त्रिकोणीय मुकाबले के बाद चार मई को चुनाव परिणाम पर नजर
तिरुवनंतपुरम, रविवार, 03 मई 2026। केरल में सत्तारूढ़ वाम लोकतां ...
-
कार खड़े ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराई, एएनएम की मौत
जैसलमेर, रविवार, 03 मई 2026। राजस्थान के जैसलमेर जिले में शनिवा ...
