गोपाल राय ने एमसीडी चुनाव के लिए आप का वाररूम शुरू किया
नई दिल्ली, गुरुवार, 10 नवंबर 2022। आम आदमी पार्टी (आप) की दिल्ली इकाई के संयोजक गोपाल राय ने आगामी दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को पार्टी के वाररूम की शुरुआत की जहां से चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया और सोशल मीडिया अभियान समेत अन्य गतिविधियों का संचालन किया जाएगा। दिल्ली के 250 वार्ड वाले निगम के लिए चार दिसंबर को चुनाव होगा और मतों की गिनती सात दिसंबर को होगी। राय ने कहा, ‘‘ वाररूम के पास बूथ प्रबंधन, उम्मीदवारों की निगरानी, सोशल मीडिया अभियान और स्टार प्रचारकर्ता समेत 10 जिम्मेदारियां होंगी।’’ जब उनसे नामांकन के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया चल रही है। भाजपा लगातार तीन बार से एमसीडी में सत्ता में है। एमसीडी को वर्ष 2012 में तीन भागों में बांट दिया गया था और फिर इस साल उन तीनों का एकीकरण कर दिया गया। इस चुनाव को भाजपा, आप एवं कांग्रेस के बीच त्रिकोणीय मुकाबला के रूप में देखा जा रहा है।
Similar Post
-
कांग्रेस नेता वेणुगोपाल से मतभेद की खबरों को खारिज किया सतीशन ने, कहा- हम अच्छे मित्र हैं
तिरुवनंतपुरम, शुक्रवार, 09 अक्टूबर 2026। केरल के मुख्यमंत्री व ...
-
आईटी कंपनियों के लिए पीएलसीपी का निलंबन भारत को प्रभावित करेगा: मंत्री प्रियंक खरगे
बेंगलुरु, शुक्रवार, 09 अक्टूबर 2026। कर्नाटक सरकार में मं ...
-
युद्ध की बदलती प्रकृति को भांपने वालों को मिलती है जीत: वायुसेना प्रमुख
नई दिल्ली, शुक्रवार, 09 अक्टूबर 2026। वायुसेना प्रमुख एयर चीफ म ...
