टेनरी में ‘प्रदूषण टैंक’ की सफाई के दौरान तीन मजदूरों की मौत
कानपुर (उत्तर प्रदेश), शुक्रवार, 11 नवंबर 2022। जिले के जाजमऊ इलाके में एक टेनरी में ‘प्रदूषण टैंक’ की सफाई के दौरान बृहस्पतिवार रात जहरीली गैस के कारण तीन मजदूरों की मौत हो गई। एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस उपायुक्त (पूर्वी) रवींद्र कुमार ने बताया कि सुखबीर सिंह (35), सोनू बाल्मीकि (28) और सत्यम यादव (26) टेनरी (चमड़ा शोधन कारखाना) के ‘प्रदूषण टैंक’ की सफाई कर रहे थे, उसी दौरान वे जहरीली गैस के कारण बेहोश हो गए।
उन्होंने कहा कि घटना के बाद, टेनरी के कर्मचारियों ने किसी तरह तीनों को टैंक से बाहर निकाल कर लाला लाजपत राय (एलएलआर) अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने कहा कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पीड़ित परिवार के सदस्यों को घटना के बारे में सूचित कर दिया गया है। कुमार ने कहा कि अगर मृतक के परिवार वाले लिखित शिकायत देते हैं तो प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
Similar Post
-
बेंगलुरु में 35 करोड़ रुपये मूल्य के मादक पदार्थ जब्त, आठ गिरफ्तार
बेंगलुरु, बुधवार, 20 मई 2026। बेंगलुरु शहर के विभिन्न हिस्सों म ...
-
जम्मू में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास ड्रोन से गिराए गए दो किलोग्राम मादक पदार्थ की खेप जब्त
जम्मू, बुधवार, 20 मई 2026। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बुधवार को जम्मू ...
-
सेना प्रमुख 30 मई को एनडीए में करेंगे पासिंग आउट परेड का निरीक्षण
मुंबई, बुधवार, 20 मई 2026। सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी 30 म ...
