राजीव गांधी के हत्यारों की रिहाई का सुप्रीम कोर्ट का फैसला गलत : कांग्रेस
नई दिल्ली, शुक्रवार, 11 नवंबर 2022। कांग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के हत्यारों को रिहा करने के उच्चतम न्यायालय के फैसले की आलोचना करते हुए इसे गलत बताया और कहा कि यह पूरी तरह से अस्वीकार्य है। कांग्रेस संचार विभाग के प्रभारी जयराम रमेश ने यहां जारी बयान में कहा, पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के हत्यारों की रिहाई का उच्चतम न्यायालय का फैसला पूरी तरह से गलत और अस्वीकार्य है। कांग्रेस पार्टी इसकी स्पष्ट रूप से आलोचना करती है और इसे पूरी तरह से गलत मानती है। उन्होंने कहा की न्यायालय ने यह फैसला देते हुए देश की भावनाओं का ख्याल नहीं रखा है। उन्होंने कहा, सबसे दुर्भाग्यपूर्ण बात यह है कि न्यायालय ने यह फैसला सुनाते समय इस मुद्दे पर देश की भावना के अनुरूप काम नहीं किया है। गौरतलब है कि उच्चतम न्यायालय ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या के मामले में दोषियों-नलिनी श्रीहरन और पी. रविचंद्रन को जेल से रिहा करने का आदेश दिया है।
Similar Post
-
जम्मू-कश्मीर के डोडा के कुछ हिस्सों में प्रशासन ने पाबंदियां लगाईं, अनधिकृत सभाओं पर प्रतिबंध
जम्मू, रविवार, 03 मई 2026। जम्मू-कश्मीर के डोडा कस्बे के कुछ हिस् ...
-
केरल विधानसभा चुनाव: त्रिकोणीय मुकाबले के बाद चार मई को चुनाव परिणाम पर नजर
तिरुवनंतपुरम, रविवार, 03 मई 2026। केरल में सत्तारूढ़ वाम लोकतां ...
-
कार खड़े ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराई, एएनएम की मौत
जैसलमेर, रविवार, 03 मई 2026। राजस्थान के जैसलमेर जिले में शनिवा ...
