बंगाल में दो फैक्टरी में आग लगी, कोई हताहत नहीं
कोलकाता, शनिवार, 12 नवंबर 2022। उत्तर 24 परगना जिले में शनिवार को एक लौह कबाड फैक्टरी और जूट मिल में आग लग गई। दमकल अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों के अनुसार दोनों घटनाओं में कोई हताहत नहीं हुई है। कोलकाता के बेलियाघाटा के एक भीड़भाड़ वाले इलाके में लौह कबाड़ फैक्टरी में सुबह 10.27 बजे आग लगने की जानकारी के बाद दमकल की तीन गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। दमकल अधिकारी ने कहा कि आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया है। एक दमकल कर्मी ने कहा कि फैक्टरी में आग बुझाने वाला कोई उपकरण नहीं था। दूसरी घटना कामराहाटी जूट मिल के एक खंड में सुबह करीब साढ़े आठ घटी। दमकल की दो गाड़ियों को मौके पर भेजा गया और आग पर काबू पा लिया गया। कुछ जूट उत्पादों के नष्ट होने की सूचना मिली थी लेकिन नुकसान का तत्काल आंकलन नहीं किया जा सका है।
Similar Post
-
कांग्रेस नेता वेणुगोपाल से मतभेद की खबरों को खारिज किया सतीशन ने, कहा- हम अच्छे मित्र हैं
तिरुवनंतपुरम, शुक्रवार, 09 अक्टूबर 2026। केरल के मुख्यमंत्री व ...
-
आईटी कंपनियों के लिए पीएलसीपी का निलंबन भारत को प्रभावित करेगा: मंत्री प्रियंक खरगे
बेंगलुरु, शुक्रवार, 09 अक्टूबर 2026। कर्नाटक सरकार में मं ...
-
युद्ध की बदलती प्रकृति को भांपने वालों को मिलती है जीत: वायुसेना प्रमुख
नई दिल्ली, शुक्रवार, 09 अक्टूबर 2026। वायुसेना प्रमुख एयर चीफ म ...
