हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में 74.05 प्रतिशत मतदान: अस्थायी आंकड़ा
नई दिल्ली, रविवार, 13 नवंबर 2022। हिमाचल प्रदेश में शनिवार को हुए मतदान में 74 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ। नवीनतम आंकड़े से यह जानकारी मिली। रविवार सुबह उपलब्ध ‘‘अनुमानित रुझान’’ के अनुसार, हिमाचल प्रदेश के कुल मतदाताओं में से 74.05 प्रतिशत ने अपना वोट डाला। 2017 में मतदान 75.6 प्रतिशत दर्ज किया गया था। राज्य में 55 लाख से अधिक मतदाता हैं। मतदान शनिवार की सुबह आठ बजे धीमी गति से शुरू हुआ, लेकिन दिन चढ़ने और सूरज की गर्मी से कड़ाके की ठंड कम होने के साथ ही मतदान ने गति पकड़ी। पहले घंटे में करीब पांच फीसदी मतदान दर्ज किया गया, जबकि पूर्वाह्न 11 बजे तक 17.98 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। अपराह्न एक बजे तक यह 37.19 प्रतिशत और अपराह्न तीन बजे तक 55.65 प्रतिशत तक पहुंच गया। राज्य निर्वाचन अधिकारियों द्वारा उपलब्ध कराए गए अस्थायी आंकड़े के अनुसार, शाम पांच बजे तक 66.58 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
Similar Post
-
लुधियाना के तीन स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी वाले ईमेल मिले, कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला
लुधियाना, सोमवार, 18 मई 2026। तीन निजी स्कूलों को सोमवार को बम से ...
-
नीट मामले में कोचिंग सेंटर का संस्थापक गिरफ्तार
नई दिल्ली, सोमवार, 18 मई 2026। केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ...
-
यूडीएफ सरकार ने कल्याणकारी योजनाओं की घोषणा की, केएसआरटीसी बसों में महिलाएं करेंगी मुफ्त यात्रा
तिरुवनंतपुरम, सोमवार, 18 मई 2026। केरल में नवगठित संयुक्त लोकता ...
