अमृतसर में सड़क दुर्घटना में एक परिवार के चार लोगों की मौत
अमृतसर, रविवार, 13 नवंबर 2022। अजनाला में एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। अजनाला थाने की एसएचओ सुपिंदर कौर ने कहा कि दुर्घटना शनिवार रात को हुई। उन्होंने कहा कि सुरजीत सिंह (35), उनकी पत्नी संतोष कौर (32) और उनकी बेटी प्रीत कौर (7) और बेटे सोनू (5) की कुचलकर मौत हो गई। कौर ने कहा कि शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और मोटरसाइकिल को टक्कर मारने वाले वाहन की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।
Similar Post
-
हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस ने 12 उपाध्यक्षों और 27 महासचिवों की नियुक्ति की
नई दिल्ली, रविवार, 29 मार्च 2026। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जु ...
-
ओडिशा: रामनवमी शोभायात्रा के दौरान हवा में गोली चलाने के आरोप में भाजपा विधायक के खिलाफ मामला दर्ज
भुवनेश्वर, रविवार, 29 मार्च 2026। ओडिशा के बोलांगीर जिले के टिट ...
-
हरियाणा और पंजाब के कुछ हिस्सों में बारिश से तापमान में गिरावट
चंडीगढ़, रविवार, 29 मार्च 2026। पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों ...
