कुछ लोग बंगाल के विरूद्ध रच रहे साजिश, वे हमें बदनाम करने का प्रयास कर रहे हैं: ममता
कोलकाता, सोमवार, 14 नवंबर 2022। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को दावा किया कि राज्य के विरूद्ध एक साजिश रची जा रही है जिसके तहत सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस को बदनाम किया जा रहा है। भ्रष्टाचार के मामले में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की गिरफ्तारी के बीच तृणमूल सुप्रीमो ने कहा कि जिन्होंने गलतियां की हैं उन्हें गलतियां सुधारने का मौका दिया जाना चाहिए। उन्होंने यहां एक कार्यक्रम में कहा, ‘‘ राज्य के विरूद्ध एक साजिश रची जा रही है। उसके तहत सरकार एवं तृणमूल कांग्रेस के खिलाफ दुर्भावनापूर्ण अभियान चलाया जा रहा है ।’’ बनर्जी ने कहा, ‘‘यदि किसी व्यक्ति ने गलती की है तो उसे उन गलतियों को सुधारने का मौका दिया जाना चाहिए। यदि कोई किसी गड़बड़ी में लिप्त है तो कानून अपना काम करेगा। लेकिन (यहां तो) मीडिया ट्रायल चल रहा है।’’
Similar Post
-
चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया था, आप नेतृत्व को इस बारे में बता दिया था: अनमोल गगन मान
चंडीगढ़, शुक्रवार, 14 नवम्बर 2026। पंजाब की खरड़ सीट से आम आदमी प ...
-
दिल्ली यातायात पुलिस ने भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से पहले जारी किया परामर्श
नई दिल्ली, शुक्रवार, 14 नवम्बर 2026। दिल्ली यातायात पुलिस ने भा ...
-
आंदोलनरत छात्रों का तथ्यान्वेषण समिति गठित करना अनधिकृत, इसका उद्देश्य तनाव भड़काना: एसआरएफटीआई
कोलकाता, शुक्रवार, 14 नवम्बर 2026। सत्यजीत रे फिल्म एवं टेलीविज ...
