दिल्ली पुलिस को पूनावाला की चार और दिन की हिरासत मिली
नई दिल्ली, मंगलवार, 22 नवंबर 2022। दिल्ली की एक अदालत ने अपनी 27 वर्षीय लिव इन पार्टनर श्रद्धा वालकर की कथित तौर पर हत्या करने के आरोपी आफताब अमीन पूनावाला की पुलिस हिरासत मंगलवार को चार और दिन के लिए बढ़ा दी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। पूनावाला की पांच दिनों की पुलिस हिरासत आज खत्म हो रही है। दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, “पुलिस ने उसकी हिरासत बढ़ाए जाने की मांग की थी क्योंकि जांच अब भी जारी है। हमारे अनुरोध के आधार पर हमें आरोपी की चार और दिन की हिरासत मिली है जिससे और साक्ष्य जुटाने में मदद मिलेगी।” आफताब (28) को 12 नवंबर को दिल्ली पुलिस ने दक्षिणी दिल्ली के महरौली इलाके में किराये के अपने फ्लैट में श्रद्धा की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया था। पुलिस ने कहा था कि आफताब ने श्रद्धा की गला घोंटकर हत्या की तथा उसके शव के करीब 35 टुकड़े किए जिसे उसने घर पर 300 लीटर के फ्रिज में लगभग तीन सप्ताह तक रखा और फिर उन्हें विभिन्न हिस्सों में कई दिनों तक फेंकता रहा।
Similar Post
-
दिल्ली के उपराज्यपाल ने की ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा
नई दिल्ली, गुरुवार, 20 अगस्त 2026। दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत ...
-
तमिलनाडु विधानसभा में मुख्यमंत्री विजय ने भ्रष्टाचार की फाइलें होने का दावा करते हुए विपक्ष को कड़ी चेतावनी दी है
चेन्नई, गुरुवार, 20 अगस्त 2026। तमिलनाडु विधानसभा के मानसून सत् ...
-
जनरल सेठ ने नेपाल में नौ पूर्व सैनिकों को 'योद्धा सेवा सम्मान' से किया सम्मानित
नई दिल्ली, गुरुवार, 20 अगस्त 2026। सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ ने न ...
