कोलकाता में कालीघाट मेट्रो स्टेशन के पास भोजनालय में लगी आग

img

कोलकाता, बुधवार, 19 नवम्बर 2026। दक्षिण कोलकाता में कालीघाट मेट्रो स्टेशन के पास बुधवार सुबह सड़क के किनारे स्थित एक भोजनालय में आग लग गई। अधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि आग बुझाने के लिए दमकल की तीन गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। उन्होंने बताया कि आग सुबह आठ बजे के बाद लगी और तेजी से फैल गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना सुबह करीब साढ़े आठ बजे मिलने के बाद दमकल की तीन गाड़ियों को मौके पर रवाना किया गया। दमकलकर्मियों के पहुंचने से पहले स्थानीय लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की। अधिकारियों के मुताबिक, घटना में अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। आग की घटना के कारण इलाके में कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ।

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement