कारगिल में 4.2 तीव्रता का भूकंप, कोई हताहत नहीं
लेह/जम्मू, मंगलवार, 22 नवंबर 2022। लद्दाख के कारगिल जिले में मंगलवार को 4.3 तीव्रता का भूकंप आया। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) की तरफ से यह जानकारी दी गई। इसमें बताया गया कि किसी के हताहत होने या संपत्ति के नुकसान की कोई खबर नहीं है। एनसीएस ने कहा कि सुबह 10 बजकर पांच मिनट पर आए भूकंप का केंद्र कारगिल से 191 किलोमीटर उत्तर में था। उसने कहा कि भूकंप की आशंका वाले हिमालयी क्षेत्र में आए इस भूकंप का केंद्र 36.27 डिग्री उत्तर अक्षांश और 76.26 डिग्री पूर्व देशांतर पर 10 किमी की गहराई पर था।
Similar Post
-
सीट चयन में पारदर्शिता की कमी, पार्टी हितों से समझौता: कांग्रेस सांसद जोतिमणि
चेन्नई, शनिवार, 28 मार्च 2026। करूर से कांग्रेस सांसद एस. जोतिमण ...
-
मणिपुर में चार प्रतिबंधित संगठनों के सात उग्रवादी गिरफ्तार
इंफाल, शनिवार, 28 मार्च 2026। मणिपुर में सुरक्षा बलों ने चार प्र ...
-
तमिलनाडु विस चुनाव: अन्नाद्रमुक ने एनजेपी को एक सीट आवंटित की
चेन्नई, शनिवार, 28 मार्च 2026। तमिलनाडु में मुख्य विपक्षी दल अन ...
