‘भारत जोड़ो यात्रा’ के जरिये हम वोट मांगने नहीं निकले हैं : दिग्विजय सिंह
बुरहानपुर, बुधवार, 23 नवंबर 2022। ‘भारत जोड़ो यात्रा’ को चुनावी गणित से दूर बताते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने बुधवार को कहा कि कन्याकुमारी से शुरू होकर कश्मीर में खत्म होने वाली 3,570 किलोमीटर लम्बी पदयात्रा के जरिये पार्टी वोट मांगने नहीं निकली है। सिंह, इस यात्रा की आयोजन समिति के प्रमुख हैं। यात्रा के मध्य प्रदेश में दाखिल होने के बाद बुरहानपुर में इसके विश्राम के दौरान उन्होंने संवाददाताओं से कहा, हम इस यात्रा के जरिये वोट मांगने नहीं निकले हैं। कुछ चीजें ऐसी होती हैं जो चुनाव से नहीं जोड़ी जा सकतीं।
सिंह ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा के उस बयान की तीखे शब्दों में निंदा की, जिसमें उन्होंने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी की बढ़ी हुई दाढ़ी वाले लुक के बारे में कहा था कि उनका चेहरा सद्दाम हुसैन जैसा दिखाई नहीं देना चाहिए। उन्होंने शर्मा का नाम लिए बगैर कहा, यह वही व्यक्ति है जो कांग्रेस में रहने के दौरान पार्टी के नेताओं के पैर पकड़ता था।
सिंह ने एक सवाल पर कहा कि यह गलतफहमी है कि भारत जोड़ो यात्रा के कारण कांग्रेस गुजरात विधानसभा चुनावों पर ठीक से ध्यान केंद्रित नहीं कर पा रही है। उन्होंने कहा, हमारी गुजरात इकाई पूरी शिद्दत से विधानसभा चुनाव लड़ रही है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और मैं खुद वहां चुनाव प्रचार कर चुका हूं। सिंह ने यह भी कहा कि क्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस कथित बात से उनका अहंकार नहीं टपकता कि मौजूदा गुजरात उन्होंने ही गढ़ा है?
Similar Post
-
बिहार में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त, सरकार अपराधियों को संरक्षण दे रही : तेजस्वी यादव
पटना, गुरुवार, 06 अगस्त 2026। राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक ...
-
जम्मू कश्मीर के कठुआ में मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार
जम्मू, गुरुवार, 06 अगस्त 2026। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बृहस्पतिवा ...
-
मुंबई में चोरी के मामलों में वांछित आरोपी सूरत से गिरफ्तार, 44 लाख रुपये की कीमती वस्तुएं बरामद
सूरत, गुरुवार, 06 अगस्त 2026। नवी मुंबई के रहने वाले 26 साल के एक व ...
