लिख कर देता हूं गुजरात में बनेगी आम की सरकार, पुरानी पेंशन करेंगे लागू: केजरीवाल
अहमदाबाद, रविवार, 27 नवंबर 2022। गुजरात में पहले चरण की वोटिंग से पहले आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को प्रचार के दौरान एक बड़ी भविष्यवाणी कर दी है। उन्होंने कहा कि गुजरात में आम आदमी पार्टी की सरकार बन रही है। उन्होंने कहा कि पहली बार 27 साल में बीजेपी बौखलाई हुई है और यहां डरे हुए हैं। वोटर बताने में डरता है कि वह किसे वोट देगा। इसबार बीजेपी के वोटर्स आम आदमी पार्टी को वोट देने वाले हैं और मैं लिख के भविष्यवाणी करने जा रहा हूं कि गुजरात में आम आदमी पार्टी की सरकार बन रही है। केजरीवाल ने पुरानी पेंशन लागू करने का वादा करते हुए कहा कि हमारी सरकार बनेगी तो 31 जनवरी तक ओल्ड पेंशन स्कीम जारी कर दिया जाएगा। जिसमें बहुत सारे कर्मचारी हैं, ड्राइवर, कंडक्टर, होमगार्ड और वर्कर हैं। हम सारे कर्मचारी की समस्याएं दूर करेंगे।
Similar Post
-
बिहार में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त, सरकार अपराधियों को संरक्षण दे रही : तेजस्वी यादव
पटना, गुरुवार, 06 अगस्त 2026। राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक ...
-
जम्मू कश्मीर के कठुआ में मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार
जम्मू, गुरुवार, 06 अगस्त 2026। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बृहस्पतिवा ...
-
मुंबई में चोरी के मामलों में वांछित आरोपी सूरत से गिरफ्तार, 44 लाख रुपये की कीमती वस्तुएं बरामद
सूरत, गुरुवार, 06 अगस्त 2026। नवी मुंबई के रहने वाले 26 साल के एक व ...
