दिल्ली के एक स्कूल को ईमेल से मिली बम की धमकी
नई दिल्ली, सोमवार, 28 नवंबर 2022। दिल्ली पुलिस को सोमवार को एक ईमेल मिला जिसमें दक्षिण दिल्ली में स्थित एक स्कूल में बम रखे होने की सूचना दी गई थी। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सोमवार को मिले ईमेल में सादिक नगर में स्थित इंडियन पब्लिक स्कूल में बम रखे होने की सूचना दी गई थी। पुलिस ने बताया कि स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई और बम निष्क्रिय करने वाला दस्ता और खोजी कुत्तों का दस्ता मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि स्कूल परिसर को खाली करवाकर उसकी गहन तलाशी ली गई। हालांकि, वहां से कुछ भी बरामद नहीं हुआ। अधिकारी ने बताया कि यह किसी की शरारत मालूम होती है। उन्होंने कहा कि ईमेल की विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है।
Similar Post
-
कांग्रेस नेता वेणुगोपाल से मतभेद की खबरों को खारिज किया सतीशन ने, कहा- हम अच्छे मित्र हैं
तिरुवनंतपुरम, शुक्रवार, 09 अक्टूबर 2026। केरल के मुख्यमंत्री व ...
-
आईटी कंपनियों के लिए पीएलसीपी का निलंबन भारत को प्रभावित करेगा: मंत्री प्रियंक खरगे
बेंगलुरु, शुक्रवार, 09 अक्टूबर 2026। कर्नाटक सरकार में मं ...
-
युद्ध की बदलती प्रकृति को भांपने वालों को मिलती है जीत: वायुसेना प्रमुख
नई दिल्ली, शुक्रवार, 09 अक्टूबर 2026। वायुसेना प्रमुख एयर चीफ म ...
