पूर्व स्वास्थ्य सचिव प्रीति सूदन ने यूपीएससी सदस्य के तौर पर शपथ ली
नई दिल्ली, मंगलवार, 29 नवंबर 2022। पूर्व स्वास्थ्य सचिव प्रीति सूदन ने मंगलवार को संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) के सदस्य के तौर पर शपथ ली। कार्मिक मंत्रालय ने बयान जारी कर यह जानकारी दी है। भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस), भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) और भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारियों के चयन के लिए यूपीएससी तीन चरणों में परीक्षा आयोजित करता है। बयान में कहा गया है कि आंध्र प्रदेश कैडर की 1983 बैच की (सेवानिवृत्त) आईएएस अधिकारी सूदन को मंगलवार को संघ लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष डॉ. मनोज सोनी ने शपथ दिलाई। सूदन जुलाई 2020 में स्वास्थ्य सचिव के पद से सेवानिवृत्त हुई थीं। सूदन ने खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग की सचिव तथा महिला एवं बाल विकास तथा रक्षा जैसे मंत्रालयों में भी कार्य किया है। अपने कैडर राज्य आंध्र प्रदेश में, उन्होंने वित्त और योजना, आपदा प्रबंधन, पर्यटन और कृषि विभाग में जिम्मेदारी निभाई।
Similar Post
-
कांग्रेस नेता वेणुगोपाल से मतभेद की खबरों को खारिज किया सतीशन ने, कहा- हम अच्छे मित्र हैं
तिरुवनंतपुरम, शुक्रवार, 09 अक्टूबर 2026। केरल के मुख्यमंत्री व ...
-
आईटी कंपनियों के लिए पीएलसीपी का निलंबन भारत को प्रभावित करेगा: मंत्री प्रियंक खरगे
बेंगलुरु, शुक्रवार, 09 अक्टूबर 2026। कर्नाटक सरकार में मं ...
-
युद्ध की बदलती प्रकृति को भांपने वालों को मिलती है जीत: वायुसेना प्रमुख
नई दिल्ली, शुक्रवार, 09 अक्टूबर 2026। वायुसेना प्रमुख एयर चीफ म ...
