‘आप’ ने की मराठवाड़ा मंडल समिति की घोषणा
नई दिल्ली, बुधवार, 30 नवंबर 2022। आम आदमी पार्टी (आप) की महाराष्ट्र इकाई ने मराठवाड़ा क्षेत्र के आठ जिलों में पार्टी का आधार मजबूत करने के लिए बुधवार को मंडल समितियों की घोषणा की। पार्टी के राज्य सचिव धनंजय शिंदे की ओर से जारी आधिकारिक बयान के अनुसार अधिवक्ता अजीत खोट को मंडल संयोजक नियुक्त किया गया है, जबकि श्री सुभाष देटे और डॉ शिवाजी कान्हेरे पार्टी के सह-संयोजक हैं। सर्वश्री सुग्रीव मुंडे और नरेंद्र ग्रंथी को संगठन मंत्री जबकि सर्वश्री वैजनाथ राठौड़ को सचिव और सदाशिव पाटिल को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। श्री शिंदे ने कहा कि सभी जिला संयोजक समिति के सदस्य होंगे। ''आप'' मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस को विकल्प देने के लिए राज्य भर में अपने नेटवर्क का विस्तार कर रही है।
Similar Post
-
अमेरिकी बैंड ‘गन्स एन’ रोजेज’ 17 नवंबर को असम के गुवाहाटी में प्रस्तुति देगा
गुवाहाटी, मंगलवार, 17 नवम्बर 2026। मशहूर अमेरिकी हार्ड रॉक बैंड ...
-
भारत, जापान तोक्यो में 2+2 मंत्रिस्तरीय बातचीत करेंगे
नई दिल्ली, मंगलवार, 17 नवम्बर 2026। भारत और जापान इस हफ्ते तोक्य ...
-
‘शीश महल’ को आम जनता के लिए खोलने की घोषणा यमुना प्रदूषण से ध्यान भटकाने की कोशिश : आप
नई दिल्ली, मंगलवार, 17 नवम्बर 2026। आम आदमी पार्टी (आप) ने मंगलवा ...
