BJP ने 15 साल में दिल्ली को कचरे का ढेर बना दिया: मनीष सिसोदिया
नई दिल्ली, शनिवार, 03 दिसम्बर 2022। दिल्ली में निगम चुनाव से पहले उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर राष्ट्रीय राजधानी को कचरे का ढेर बनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि लोग एमसीडी में भी आम आदमी पार्टी (आप) को ही चुनेंगे। दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के चुनाव के तहत चार दिसंबर को मतदान होगा जबकि मतों की गिनती सात दिसंबर को होगी। सिसोदिया ने कहा, भाजपा एमसीडी में 15 साल तक सत्ता में रही और उसने दिल्ली को कूड़े के ढेर तथा आवारा पशुओं की राजधानी बना दिया है। इस बार दिल्ली को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए लोग एमसीडी के लिए अरविंद केजरीवाल को चुनेंगे।
Similar Post
-
दिल्ली हवाई अड्डे पर चार करोड़ रुपये मूल्य का मादक पदार्थ बरामद, दो लोग गिरफ्तार
नई दिल्ली, मंगलवार, 13 मई 2026। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष् ...
-
नीट प्रश्नपत्र लीक : आरोपी शुभम खैरनार को दो दिन की सीबीआई हिरासत में भेजा गया
मुंबई, मंगलवार, 13 मई 2026। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई स्थित ए ...
-
शिमला में आग लगने से 20 से ज्यादा दुपहिया वाहन और एक कार जलकर खाक
शिमला, मंगलवार, 13 मई 2026। बुधवार सुबह करीब सवा नौ बजे शिमला की ...
