तमिलनाडु में सत्ता साझा करने की कांग्रेस की मांग साजिश कैसे हो सकती है: मणिक्कम टैगोर
चेन्नई, गुरुवार, 12 फरवरी 2026। कांग्रेस के सांसद मणिक्कम टैगोर ने तमिलनाडु में सत्ता साझा करने की अपनी पार्टी की मांग को लेकर राज्य के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए बृहस्पतिवार को सवाल किया कि इस मांग को "साजिश" कैसे कहा जा सकता है। टैगोर ने कांग्रेस की मांग का जोरदार बचाव करते हुए स्टालिन के बयान का प्रत्यक्ष उल्लेख किए बिना 'एक्स' पर सवाल किया, "दोस्ती की भावना से जनता की सेवा के लिए भूमिका मांगना साजिश कैसे हो सकती है?" मुख्यमंत्री स्टालिन ने बुधवार को कहा था कि गठबंधन "अटूट" है। हालांकि उन्होंने सहयोगी दलों को मंत्रिमंडल में शामिल करने से साफ इनकार कर दिया था।
मुख्यमंत्री ने कहा, ''हम भी जानते हैं कि यह तमिलनाडु में काम नहीं करेगा। वह (कांग्रेस) भी यह जानती है। कुछ लोगों ने यह समस्या पैदा की है। वे जानबूझकर गठबंधन में दरार पैदा करने की साजिश रच रहे हैं। हमें इसकी चिंता नहीं है। उन्हें (राहुल गांधी) भी इसकी चिंता नहीं है।'' इससे पहले 11 जनवरी को द्रविड़ मुन्नेत्र कषगम (द्रमुक) के वरिष्ठ नेता एवं राज्य के मंत्री आई. पेरियासामी ने कहा था कि स्टालिन सहयोगी दलों के साथ सत्ता साझा न करने के अपने रुख पर कायम हैं।
Similar Post
-
उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने नशा-मुक्त भारत बनाने के लिए सामूहिक प्रयास का आह्वान किया
बेंगलुरु, रविवार, 28 जून 2026। उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन न ...
-
इटावा में शिव मंदिर का निर्माण पूरा होने के बाद, मैं अयोध्या जाऊंगा: अखिलेश
प्रयागराज (उप्र), रविवार, 28 जून 2026। समाजवादी पार्टी (सपा) के रा ...
-
उद्धव ने बागी सांसदों को अयोग्य ठहराने की मांग की, कहा- दल-बदल एक बड़ी साजिश का हिस्सा
परभणी, रविवार, 28 जून 2026। शिवसेना (उबाठा) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने ...
