हिमाचल प्रदेश के चंबा और आसपास के जिलों में भूकंप
शिमला, शनिवार, 03 दिसम्बर 2022। हिमाचल प्रदेश के चंबा और इसके आसपास के जिलों में 3.4 तीव्रता का भूकंप आया लेकिन इसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। आपदा प्रबंधन विभाग के विशेष सचिव सुदेश मोकटा ने बताया कि भूकंप शुक्रवार रात आया जिसका केंद्र चंबा जिले में तिस्सा के पास धार मक्कान था। मोकटा ने बताया कि कुछ सेंकंड तक भूकंप के झटके महसूस किए गए और लोग डर के चलते अपने घरों से बाहर आ गए। उन्होंने कहा कि इस भूकंप के चलते अभी तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।
Similar Post
-
सुनेत्रा अजीत पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी का हो सकता है अस्तित्व समाप्त : राउत
मुंबई, शनिवार, 30 मई 2026। महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे के नेतृत् ...
-
दिल्ली के कूलर कारखाने में लगी आग, नौ मजदूरों को सुरक्षित निकाला गया
नई दिल्ली, शनिवार, 30 मई 2026। बाहरी उत्तरी दिल्ली के बवाना औद्य ...
-
सांसद अभिषेक बनर्जी के काफिले पर हमला, सुरक्षाकर्मियों ने घेराबंदी कर सुरक्षित निकाला
कोलकाता, शनिवार, 30 मई 2026। पश्चिम बंगाल की राजनीति में शनिवार ...
