सोपोर में सुरक्षा बलों ने आईईडी को किया निष्क्रिय
श्रीनगर, मंगलवार, 13 दिसम्बर 2022। जम्मू-कश्मीर के सोपोर उप जिला में एक सुरक्षा बलों ने मंगलवार को शक्तिशाली विस्फोटक उपकरण (आईईडी) को ढूंढ निकाला और उसे निष्क्रिय कर दिया। एक सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि सोपोर कुपवाड़ा बाईपास रोड की नियमित सफाई के दौरान आज सुबह सोपोर के तुलीबल इलाके में सुरक्षाबलों ने विस्फोटकों ढूंढ निकाला।उन्होंने बताया कि आईईडी का पता चलने के बाद यातायात और लोगों की आवाजाही को तुरंत रोक दिया गया। सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी भी कर ली है। सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि जल्द ही बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया और उन्होंने आईईडी को निष्क्रिय कर दिया।
Similar Post
-
लोगों का आरोप है कि गांदेरबल में हुई मुठभेड़ फर्जी थी: महबूबा
श्रीनगर, गुरुवार, 02 अप्रैल 2026। पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (प ...
-
पालम में एलपीजी रिफिलिंग गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार
नई दिल्ली, गुरुवार, 02 अप्रैल 2026। दिल्ली पुलिस ने दक्षिण-पश्च ...
-
गौतम अदाणी ने अयोध्या में परिवार के साथ राम मंदिर में पूजा-अर्चना की
अयोध्या (उप्र), गुरुवार, 02 अप्रैल 2026। अदाणी समूह के अध्यक्ष गौ ...
