16 दिसंबर को है रुक्मिणी अष्टमी, जानिए उनके बारे में सब कुछ

img

धर्म ग्रंथों के अनुसार, पौष मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को रुक्मिणी अष्टमी का पर्व मनाया जाता है। जी हाँ, आपको यह भी बता दें कि इस बार ये तिथि 16 दिसंबर, शुक्रवार को है। जी दरअसल देवी रुक्मिणी भगवान श्रीकृष्ण की प्रमुख पटरानी थी। इनको देवी लक्ष्मी का अवतार भी माना जाता है। आप सभी को बता दें कि रुक्मिणी अष्टमी पर प्रमुख मंदिरों में विशेष साज-सज्जा और आयोजन किए जाते हैं। जी हाँ, हालाँकि देवी रुक्मिणी किसकी पुत्री थीं और उनके कितने पुत्र-पुत्रियां थीं, इसके बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं।

किसकी पुत्री थी देवी रुक्मिणी?- श्रीमद्भागवत के अनुसार, देवी रुक्मिणी के पिता का नाम भीष्मक था, जो विदर्भ देश के राजा थे। कहा जाता है देवी रुक्मिणी का एक भाई था, जिसका नाम रुक्मी था। वह देवी रुक्मिणी का विवाह अपने मित्र शिशुपाल से करना चाहता था, लेकिन रुक्मिणी मन ही मन भगवान श्रीकृष्ण से प्रेम करती थी। जब श्रीकृष्ण को पता चला कि रुक्मी ने अपनी बहन का विवाह शिशुपाल से तय कर दिया है तो वे अकेले ही जाकर देवी रुक्मिणी का हरण कर द्वारिका ले आए और उनका विवाह हो गया।

श्रीकृष्ण की प्रमुख रानी थी देवी रुक्मिणी- श्रीमद्भागवत के अनुसार, भगवान श्रीकृष्ण की 8 पटरानियां थीं, लेकिन उन सभी में देवी रुक्मिणी प्रमुख थीं। कहा जाता है रुक्मिणी के गर्भ से जो पुत्र हुए, उनके नाम- प्रद्युम्न, चारुदेष्ण, सुदेष्ण, चारुदेह, सुचारु, चारुगुप्त, भद्रचारु, चारुचंद्र, विचारु व चारु था। इनके अलावा देवी रुक्मिणी की एक पुत्री भी थी, जिसका नाम चारुमती था। उसका विवाह कृतवर्मा के पुत्र बली से हुआ था।

जब तुलसी के पत्ते से दिया समर्पण का संदेश- श्रीमद्भागवत के अनुसार, एक बार भगवान श्रीकृष्ण को तीसरी पत्नी सत्यभामा को यह शंका हुआ कि वे रुक्मिणी को अधिक प्रेम करते हैं। श्रीकृष्ण की प्रिय बनने के लिए सत्यभामा ने एक यज्ञ आयोजित किया, जिसके प्रमुख यज्ञकर्ता स्वयं नारद थे। यज्ञ के अंत में नारद जी ने दक्षिणा के रूप में श्रीकृष्ण को ही मांग लिया। तब सत्यभामा ने इसका कोई विकल्प पूछा तो नारदजी ने कहा कि श्रीकृष्ण के तौल के बराबर सोना मुझे दे दीजिए। लेकिन बहुत प्रयत्न करने के बाद भी श्रीकृष्ण का पलड़ा भारी रहा। जी हाँ और तब सत्यभामा ने रुक्मिणी से मदद मांगी। देवी रुक्मिणी ने एक तुलसी का पत्ता तराजू के दूसरी ओर रख दिया और इस तरह तुला दान संपन्न हुआ। देवी रुक्मिणी ने सत्यभामा को समझाया कि प्रेम का अर्थ समर्पण है न कि अभिमान।

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement