Oppo Find N2 और Find N2 Flip लॉन्च
Oppo Find N2 और Find N2 Flip को गुरुवार को Oppo Inno Day में लॉन्च किया गया। नए फोल्डेबल स्मार्टफोन में हाई-एंड प्रोसेसर, 120Hz डिस्प्ले और बेहतरीन फीचर्स से लैस है। Oppo Find N2 बीते साल में आए Find N के अपग्रेड के तौर पर आया है। यह Qualcomm Snapdragon 8+ Gen 1 SoC पर बेस्ड है। इसमें 67W SuperVOOC चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,520mAh की बैटरी है। चीनी स्मार्टफोन निर्माता के अनुसार, Oppo Find N2 कंपनी के होम मार्केट के लिए एक्सक्लूसिव होगा। इसके अलावा Oppo Find N2 Flip में MediaTek Dimensity 9000+ SoC है। क्लैमशेल फोल्डेबल स्मार्टफोन में 44W SuperVOOC चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,300mAh की बैटरी है। दोनों नए फोल्डेबल स्मार्टफोन Android 13 पर काम करते हैं। इसमें 32 मेगापिक्सल का सेल्फी सेंसर और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन मिलता है।
Oppo Find N2 और Find N2 Flip की कीमत और उपलब्धता
- कीमत की बात की जाए तो Oppo Find N2 के 12GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 7,999 यानी कि 95,000 रुपये है। वहीं 16GB + 512GB स्टोरेज वेरिएंट CNY 8,999 यानी कि 1,06,800 रुपये में मिल रहा है। कलर ऑप्शन की बात करें तो यह Cloud White, Pine Green और Plain Black में उपलब्ध है।
- इसके अलावा Oppo Find N2 Flip के 8GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 5,999 यानी कि 71,000 रुपये है। इसके अलावा 12GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट को CNY 6,399 यानी कि 76,000 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसके अलावा 16GB + 512GB स्टोरेज वेरिएंट CNY 6,999 यानी कि 83,000 रुपये में उपलब्ध है। कलर ऑप्शन के लिए यह Elegant Black, Flow Gold और Muzi में खरीदा जा सकता है। Oppo Find N2 और Oppo Find N2 Flip दोनों फिलहाल प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध हैं। आने वाले समय में चीन में इनकी बिक्री शुरू हो जाएगी।
Oppo Find N2 के स्पेसिफिकेशंस
- स्पेसिफिकेशंस के लिए Oppo Find N2 में 7.6 इंच की पहली WUSXGA AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 1792 x 1920 पिक्सल है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz और 240Hz टच सैंपलिंग रेट है। वहीं दूसरी 5.54 इंच की फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 1080x2120 पिक्सल है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz और 130Hz टच सैंपलिंग रेट है। यह एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड ColorOS 13.0 पर काम करता है। यह ऑक्टा कोर Snapdragon 8+ Gen 1 SoC पर काम करता है। स्टोरेज के लिए इसमें 16GB LPDDR5 RAM और 512GB UFS 3.1 स्टोरेज है। कैमरा के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा, 48 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा है। वहीं इसके फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इसमें 4,520mAh की बैटरी है जो कि 67W SuperVOOC 2.0 को सपोर्ट करती है।
Oppo Find N2 Flip के स्पेसिफिकेशंस
- स्पेसिफिकेशंस के लिए Oppo Find N2 Flip में 6.8 इंच की पहली फुल एचडी प्लस AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 1080x2520 पिक्सल है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz और 240Hz टच सैंपलिंग रेट है। वहीं दूसरी 3.63 इंच की डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 382x720 पिक्सल है, जिसका रिफ्रेश रेट 60Hz है। यह ऑक्टा कोर MediaTek Dimensity 9000+ SoC पर काम करता है। यह एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड ColorOS 13.0 पर काम करता है। कैमरा के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा और 8 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। इसमें 4,300mAh की बैटरी है जो कि 44W SuperVOOC को सपोर्ट करती है।
Similar Post
-
Oppo Find N6 का ग्लोबल लॉन्च जल्द
Oppo Find N6 जल्द ही मार्केट में दस्तक देने वाला है। कंपनी इस फोन को ग्लोबल ...
-
Tecno Spark Go 3 हो रहा 16 जनवरी को लॉन्च
Tecno भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन Tecno Spark Go 3 लेकर आ रहा है। कंपनी ...
-
Oppo A6 Pro 5G हुआ लॉन्च
Oppo ने भारतीय बाजार में नया स्मार्टफोन Oppo A6 Pro 5G लॉन्च कर दिया है। इस फोन ...
