कोलकाता संगीत सम्मेलन में प्रस्तुति देंगे हरिप्रसाद चौरसिया, राशिद खान समेत कई दिग्गज
कोलकाता, गुरुवार, 22 दिसम्बर 2022। कोलकाता के प्रसिद्ध डोवर लेन संगीत सम्मेलन के 71वें संस्करण में दिग्गज और युवा संगीतकार शामिल होंगे। आयोजकों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। आयोजकों ने बताया कि 22 जनवरी से शुरू होने वाले इस सम्मेलन में पंडित हरिप्रसाद चौरसिया, पंडित कुमार बोस, उस्ताद राशिद खान, उल्हास कशालकर और परवीन सुल्ताना जैसे प्रतिष्ठित शास्त्रीय संगीतज्ञों के साथ-साथ ट्रॉली दत्ता और मोइसीली दत्ता जैसे युवा कलाकार प्रस्तुति देंगी। आयोजन समिति के सदस्य अभिजीत मजूमदार ने कहा कि 25 जनवरी तक चलने वाले शास्त्रीय संगीत समारोह में पंडित कुमार बोस को प्रतिष्ठित ‘संगीत सम्मान पुरस्कार’ से सम्मानित किया जाएगा।
Similar Post
-
कपड़ा निर्यातकों ने वाणिज्य मंत्री से सूती धागे के निर्यात को नियंत्रित करने का किया आग्रह
नई दिल्ली, शनिवार, 29 अगस्त 2026। कपड़ा निर्यातकों ने वाणिज्य म ...
-
दिल्ली की अदालत ने लालकिला विस्फोट मामले में एनआईए के आरोपपत्र का संज्ञान लिया
नई दिल्ली, शनिवार, 29 अगस्त 2026। दिल्ली की एक अदालत ने शनिवार को ...
-
जरांगे ने शुरू किया अनिश्चितकालीन अनशन, रिकॉर्ड के आधार पर 58 लाख प्रमाणपत्र देने की मांग
छत्रपति संभाजीनगर, शनिवार, 29 अगस्त 2026। आरक्षण कार्यकर्ता मन ...
