कोल इंडिया के निदेशक बने मुकेश चौधरी
नई दिल्ली, सोमवार, 26 दिसम्बर 2022। सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) में मुकेश चौधरी को निदेशक (विपणन) नियुक्त किया गया है। कंपनी ने एक बयान में बताया कि चौधरी ने 23 दिसंबर को कार्यभार संभाल लिया। इससे पहले चौधरी रक्षा मंत्रालय में रक्षा उत्पादन विभाग में उप महानिदेशक थे। उन्होंने बी वीरा रेड्डी की जगह ली है जो सीआईएल में निदेशक (तकनीकी) हैं और इस वर्ष मई से निदेशक (विपणन) की अतिरिक्त जिम्मेदारी संभाल रहे थे। चौधरी की जिम्मेदारियों में शामिल है कोयला आपूर्ति, परिवहन लॉजिस्टिक्स और विपणन नीतियों पर नजर रखना।
Similar Post
-
वाणिज्यिक रसोई गैस सिलेंडर दिल्ली में 195 रुपये महंगा
नई दिल्ली, बुधवार, 01 अप्रैल 2026। पश्चिम एशिया संकट के कारण आपू ...
-
सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर उत्पाद शुल्क घटाया
अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उछाल को देखते हुए ...
