थाइलैंड में आग से मरने वालों की संख्या 25 हुयी
नोम पेन्ह, शुक्रवार, 30 दिसम्बर 2022। कंबोडिया में थाइलैंड की सीमा के पास एक होटल में बुधवार रात को लगी भीषण आग में मरने वालों की संख्या बढ़कर 25 हो गई है। अधिकारियों ने शुक्रवार यह जानकारी दी। बंतेई मीनचे प्रांतीय सूचना विभाग के निदेशक सेक सोखोम ने मीडिया को बताया, ''बचाव दल ने आज सुबह होटल कैसीनो के जले हुए कमरों से छह और शव बरामद किए, जिससे मृतकों की संख्या 25 हो गई है। कंबोडियाई प्रधानमंत्री सैमडेच टेको हुन सेन ने भीषण आग में मारे गए लोगों के के प्रति शुक्रवार को गहरा शोक जताया। उन्होंने कहा कि आग में 73 अन्य लोग घायल हो गए। दमकल कर्मियों ने कई घंटे कड़ी मशक्कत करने के बाद आग पर काबू पाया। भीषण आग में मारे गए लोगों की अभी भी तलाश जारी है। उन्होंने कहा कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। गौरतलब है कि थाईलैंड की सीमा के पास एक शहर पोइपेट में ग्रैंड डायमंड सिटी होटल में बुधवार आधी रात को भीषण आग गयी थी।
Similar Post
-
पटना के अगमकुआं में जिंदा बम और पांच कारतूस के साथ दो गिरफ्तार
पटना, बुधवार, 23 सितंबर 2026। बिहार की राजधानी पटना के अगमकुआं इ ...
-
चुनाव आयोग के सभी फैसले कानूनी रूप से वैध; अलग-अलग राय सामान्य प्रक्रिया का हिस्सा: निर्वाचन आयोग
नई दिल्ली, बुधवार, 23 सितंबर 2026। निर्वाचन आयोग ने बुधवार को कह ...
-
दिल्ली उच्च न्यायालय ने ईडी मामले में एडीएजी के पूर्व अधिकारी अमिताभ झुनझुनवाला को जमानत दी
दिल्ली उच्च न्यायालय ने अनिल धीरूभाई अंबानी समूह (एडीएजी) के पूर्व ...
