हनुमानगढ़ जिले में कार और ट्रक के टकराने से पांच युवकों की मौत
श्रीगंगानगर, रविवार, 01 जनवरी 2023। राजस्थान में हनुमानगढ़ जिले के पल्लू थाना क्षेत्र में बिसरासर गांव मेंं कार एवं ट्रक के टकराने पर पांच युवकों की मौत हो गई जबकि एक युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। पुलिस के अनुसार शनिवार देर रात करीब दस बजे क्षेत्र में गौशाला के पास ट्रक और कार में आमने-सामने की टक्कर हो गई। कार में छह युवक सवार थे जो बिसरासर से पल्लू आ रहे थे। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए और पांच युवकों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक युवक को गंभीर घायल अवस्था में पल्लू के सरकारी हस्पताल से बीकानेर के लिए रेफर किया गया है। पुलिस ने बताया कि मृतक बिसरासर के निवासी थे और घायल युवक भी बिसरासर निवासी है। मृतकों की पहचान राजू, नरेश, बबलू,दानाराम और मुरली के रूप में की गई जबकि घायल अशोक पल्लू में टोल नाका का कर्मचारी है।
Similar Post
-
दिल्ली में बारिश और तेज हवाएं चलने का अनुमान, ऑरेंज अलर्ट जारी
नई दिल्ली, मंगलवार, 31 मार्च 2026। राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस् ...
-
तेलंगाना में खाद्य मिलावट रोकने के लिए अलग एजेंसी बनेगी: मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी
हैदराबाद, मंगलवार, 31 मार्च 2026। तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेव ...
-
आंध्र प्रदेश में एक और बस में आग लगी, कोई हताहत नहीं
विजयवाड़ा (आंध्र प्रदेश), मंगलवार, 31 मार्च 2026। आंध्र प्रदेश म ...
