सिसोदिया ने कार से घसीटी गई युवती के परिजन से मुलाकात की, सरकारी नौकरी का वादा किया
नई दिल्ली, बुधवार, 04 जनवरी 2023। दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने नववर्ष पर राष्ट्रीय राजधानी में कार से घसीटी गई युवती अंजलि सिंह के परिजनों से बुधवार को मुलाकात की और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने का वादा किया। सिसोदिया ने अंजलि के परिजनों से मुलाकात के बाद ट्वीट किया, ‘‘ यह भयावह क्रूरता की घटना है। हम उसके परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देंगे।’’ गौरतलब है कि नया साल शुरू होने के कुछ घंटों के भीतर बाहरी दिल्ली के कंझावला इलाके में 20 साल की युवती को कार के साथ करीब 12 किलोमीटर तक घसीटने की घटना हुई। इस घटना में युवती की मौत हो गई। पुलिस ने इस संबंध में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।
Similar Post
-
कांग्रेस नेता वेणुगोपाल से मतभेद की खबरों को खारिज किया सतीशन ने, कहा- हम अच्छे मित्र हैं
तिरुवनंतपुरम, शुक्रवार, 09 अक्टूबर 2026। केरल के मुख्यमंत्री व ...
-
आईटी कंपनियों के लिए पीएलसीपी का निलंबन भारत को प्रभावित करेगा: मंत्री प्रियंक खरगे
बेंगलुरु, शुक्रवार, 09 अक्टूबर 2026। कर्नाटक सरकार में मं ...
-
युद्ध की बदलती प्रकृति को भांपने वालों को मिलती है जीत: वायुसेना प्रमुख
नई दिल्ली, शुक्रवार, 09 अक्टूबर 2026। वायुसेना प्रमुख एयर चीफ म ...
