त्रिपुरा में 80 हजार नए मतदाताओं को सूची में शामिल किया
अगरतला, शुक्रवार, 06 जनवरी 2023। त्रिपुरा में राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा 80 हजार नये मतदाताओं को सूची में शामिल किये जाने के साथ ही पंजीकृत मतदाताओं की संख्या अब 28.13 लाख हो गयी हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी किरण गिट्टे ने शुक्रवार को यह जानकारी दी है। निर्वाचन अधिकारी बताया कि राज्य की 60 विधानसभा क्षेत्रों के सभी 3328 मतदान केंद्रों पर अंतिम मतदाता सूची उपलब्ध करा दी गई है। उन्होंने बताया कि मसौदा सूची में मतदाताओं का आंकड़ा 27.33 लाख था, लेकिन लगभग दो महीने तक राज्य भर में किए गए विशेष सारांश संशोधन के बाद विभिन्न राजनीतिक दलों के सभी दावों और आपत्तियों के समाधान करने के बाद अंततः 80,000 नए मतदाताओं को सूची में शामिल किया गया है।
गिट्टे ने बताया कि राज्य में किन्नर मतदाता 46 से बढ़कर 77 हो गये है। उन्हाेंने कहा कि दूसरी ओर 13,500 ब्रू लोगों को मतदाता सूची में शामिल किया गया है, जिन्हें चतुर्भुज समझौते के बाद 12 स्थानों में त्रिपुरा के शिविरों में बसाया गया था। उल्लेखनीय है कि सांप्रदायिक संघर्ष के कारण पश्चिमी मिजोरम से निष्कासित होने के बाद इस समुदाय के लोग पिछले 25 वर्षों से त्रिपुरा में विभिन्न शिविरों में रह रहे थे, लेकिन उनका नाम मिजोरम की मतदाता सूची में शामिल था। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग ने अगले महीने होने वाले त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के लिए प्रस्ताव पहले ही तय कर लिया है और चुनाव कराने की तैयारी की समीक्षा के लिए भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) की पूर्ण पीठ के अगले सप्ताह राज्य का दौरा करने का अनुमान है।
Similar Post
-
बिश्नोई गिरोह ने केजरीवाल से सात करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी, नहीं देने पर मौत की धमकी दी
मोहाली, गुरुवार, 12 नवम्बर 2026। पंजाब पुलिस ने आम आदमी पार्टी (आ ...
-
केरलम: माकपा, कॉजपा ने प्रदर्शनकारी एलपीएसटी रैंक धारकों का समर्थन किया
तिरुवनंतपुरम, गुरुवार, 12 नवम्बर 2026। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट ...
-
सीआरपीएफ के विशेष महानिदेशक ने जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल से मुलाकात की
श्रीनगर, गुरुवार, 12 नवम्बर 2026। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआ ...
