सीआरपीएफ के विशेष महानिदेशक ने जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल से मुलाकात की
श्रीनगर, गुरुवार, 12 नवम्बर 2026। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जम्मू-कश्मीर जोन के विशेष महानिदेशक संदीप खिरवार ने बृहस्पतिवार को यहां उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से शिष्टाचार भेंट की और इस केंद्र शासित प्रदेश की मौजूदा सुरक्षा स्थिति पर चर्चा की। यह बैठक दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में सीआरपीएफ की एक चौकी पर हुए आतंकवादी हमले के एक दिन बाद हुई है। इस हमले में बल के तीन जवान घायल हो गए थे। एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि खिरवार ने यहां स्थित लोक भवन में उपराज्यपाल से मुलाकात की। प्रवक्ता के अनुसार, दोनों ने केंद्र शासित प्रदेश की मौजूदा सुरक्षा स्थिति पर चर्चा की।
Similar Post
-
चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया था, आप नेतृत्व को इस बारे में बता दिया था: अनमोल गगन मान
चंडीगढ़, शुक्रवार, 14 नवम्बर 2026। पंजाब की खरड़ सीट से आम आदमी प ...
-
दिल्ली यातायात पुलिस ने भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से पहले जारी किया परामर्श
नई दिल्ली, शुक्रवार, 14 नवम्बर 2026। दिल्ली यातायात पुलिस ने भा ...
-
आंदोलनरत छात्रों का तथ्यान्वेषण समिति गठित करना अनधिकृत, इसका उद्देश्य तनाव भड़काना: एसआरएफटीआई
कोलकाता, शुक्रवार, 14 नवम्बर 2026। सत्यजीत रे फिल्म एवं टेलीविज ...
