ड्यूटी के दौरान तीन सैनिक शहीद
श्रीनगर, बुधवार, 11 जनवरी 2023। जम्मू-कश्मीर में कुपवाड़ा जिले के माछिल सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास गहरी खाई में गिरने जाने से एक जूनियर कमीशंड ऑफिसर (जेसीओ) सहित तीन सैनिक शहीद हो गए है। सेना ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह घटना नियमित परिचालन कार्य के दौरान अग्रिम इलाके में हुई। सेना ने कहा कि अग्रिम इलाके में एक नियमित परिचालन के दौरान रास्ते पर बर्फ गिरी होने से एक जेसीओ और दो ओआर (अन्य रैंक) का एक दल गहरी खाई में गिर गया। तीनों के शव निकाल लिए गए हैं। माछिल सेक्टर में पिछले दो माह में यह दूसरी दुर्घटना है। पिछले साल नवंबर में माछिल में एक गश्ती दल पर भारी हिमस्खलन हुआ था, जिसमें सेना के तीन जवान हताहत हुए थे।
Similar Post
-
सीट चयन में पारदर्शिता की कमी, पार्टी हितों से समझौता: कांग्रेस सांसद जोतिमणि
चेन्नई, शनिवार, 28 मार्च 2026। करूर से कांग्रेस सांसद एस. जोतिमण ...
-
मणिपुर में चार प्रतिबंधित संगठनों के सात उग्रवादी गिरफ्तार
इंफाल, शनिवार, 28 मार्च 2026। मणिपुर में सुरक्षा बलों ने चार प्र ...
-
तमिलनाडु विस चुनाव: अन्नाद्रमुक ने एनजेपी को एक सीट आवंटित की
चेन्नई, शनिवार, 28 मार्च 2026। तमिलनाडु में मुख्य विपक्षी दल अन ...
