OnePlus 11R 5G की कीमत लॉन्च से पहले लीक
OnePlus जल्द ही अपना नया स्मार्टफोन लेकर आ रही है, जिसका नाम OnePlus 11R है। रिपोर्ट्स से यह पता चला है कि OnePlus 11R और OnePlus Ace 2 दोनों ही एक डिवाइस हैं। OnePlus Ace 2 को लेकर अफवाह है कि यह फोन सिर्फ चीनी मार्केट तक सीमित है तो वहीं OnePlus 11R को ग्लोबल मार्केट में पेश किया जाएगा। ये दोनों ही फोन कई सर्टिफिकेशन साइट्स पर नजर आए हैं, जिनसे इनकी आगामी लॉन्च का सुझाव मिलता है। आइए वनप्लस के नए स्मार्टफोन के बारे में विस्तार से जानते हैं।
OnePlus 11R इस साल की दूसरी तिमाही में आने की संभावना है। भले ही फर्म ने सिर्फ भारत में OnePlus 11 लॉन्च की तारीख का ऐलान किया है। OnePlus 11R की लीक के अनुसार, डिवाइस में 120Hz AMOLED डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 8+ Gen 1 प्रोसेसर और 512GB तक स्टोरेज मिलेगी। अब टिपस्टर मुकुल शर्मा ने वनप्लस स्मार्टफोन की कीमत का खुलासा किया है।
OnePlus 11R की कीमत
- कीमत की बात की जाए तो OnePlus 11R के 8GB/128GB स्टोरेज वेरिएंट की भारत में अनुमानित कीमत 35,000 और 40,000 होगी। वहीं 16GB/512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 40,000 रुपये होगी।
OnePlus 11R 5G के अनुमानित स्पेसिफिकेशंस
- OnePlus 11R में 6.7 इंच की FHD+ डिस्प्ले मिल सकती है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz हो सकता है। इस डिस्प्ले में फ्रंट कैमरा के लिए पंच होल कटआउट होगा। प्रोसेसर के लिए इसमें Snapdragon 8+ Gen 1 प्रोसेसर होगा, जिसके साथ Adreno GPU मिलेगा। स्टोरेज की बात करें तो इसमें 16GB RAM और 512GB स्टोरेज मिलेगी। ऑपेरटिंग सिस्टम की बात की जाए तो यह फोन एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड OxygenOS के साथ आएगा।
- कैमरा की बात करें तो इस फोन में 50MP का पहला कैमरा, 12MP का दूसरा कैमरा और 2MP का तीसरा कैमरा मिलेगा। वहीं OnePlus फोन के फ्रंट में वीडियो कॉल और सेल्फी के लिए 16MP का कैमरा मिलेगा। चाइना 3C सर्टिफिकेशन के मुताबिक, OnePlus 11R में 5,000mAh की बैटरी मिलेगी जो कि 100W रैपिड चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। अन्य फीचर्स की बात करें तो इस फोन में IR ब्लास्टर, अलर्ट स्लाइडर और सिक्योरिटी के लिए इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जाएगा।
Similar Post
-
Realme Narzo 100 Lite 5G भारत में लॉन्च होगा 14 अप्रैल को
Realme Narzo 100 Lite 5G लॉन्च डेट कंफर्म हो गई है। फोन का लॉन्च बहुत ही नजदीक है। य ...
-
Oppo K15 Pro, K15 Pro+ लॉन्च
Oppo ने आज चीनी बाजार में Oppo K15 Pro और Oppo K15 Pro+ को लॉन्च कर दिया है। Oppo K15 Pro सीरीज म ...
-
Lava Bold 2 5G हुआ भारत में लॉन्च
बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Lava के Lava Bold 2 5G को शुक्रवार को भारत म ...
