पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बस खाई में गिरी, 40 लोगों की मौत
इस्लामाबाद, रविवार, 29 जनवरी 2023। पाकिस्तान में बलूचिस्तान प्रांत के लासबेला जिला में रविवार सुबह एक यात्री बस के खाई गिरने से कम से कम 40 लोगों की मौत हो गई। सरकारी अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों के मुताबिक जिले के बेला इलाके में चिंकी स्टॉप के पास यू-टर्न लेते समय बस पुल के खंभे से टकरा गयी और इसके बाद बस खाई में गिर गयी। खाई में गिरने के बाद बस में आग लग गयी। अधिकारियों ने बताया कि हादसा तेज रफ्तार के कारण हुआ। पीड़ितों को निकालने के लिए राहत एवं बचाव कार्य जारी है और बस में करीब 50 यात्री सवार थे। स्थानीय अधिकारियों ने मीडिया को बताया कि एक महिला और एक बच्चे सहित तीन लोगों को बचा लिया गया है। उन्होंने मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जतायी है।
Similar Post
-
शर्मा और कमलनाथ के बयान इसका प्रमाण है कि हम एकमात्र लोकतांत्रिक पार्टी: कांग्रेस
नई दिल्ली, शुक्रवार, 03 अप्रैल 2026। कांग्रेस ने अपने दो वरिष्ठ ...
-
विधानसभा उपचुनाव : परिवार के सदस्यों को टिकट देने के कांग्रेस के फैसले का सिद्धरमैया ने बचाव किया
दावणगेरे (कर्नाटक), शुक्रवार, 03 अप्रैल 2026। कर्नाटक के मुख्यम ...
-
दिल्ली में वायु प्रदूषण से निपटने के 33 संभावित समाधानों का जल्द शुरू होगा परीक्षण
नई दिल्ली, शुक्रवार, 03 अप्रैल 2026। दिल्ली में वायु प्रदूषण की ...
