केंद्र दिल्ली को 1300 एमजीडी पानी मुहैया कराए तो 24 घंटे जलापूर्ति करेंगे: केजरीवाल
नई दिल्ली, रविवार, 29 जनवरी 2023। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को केंद्र से दिल्ली को 1,300 मिलियन गैलन प्रति दिन (एमजीडी) पानी उपलब्ध कराने का आग्रह करते हुए कहा कि इससे शहर में लोगों को चौबीसों घंटे पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी। उन्होंने पटपड़गंज गांव में 1.1 करोड़ लीटर क्षमता वाले भूमिगत जलाशय (यूजीआर) का उद्घाटन करने के बाद कहा कि दिल्ली सरकार शहर में पानी की उपलब्धता बढ़ाने की कोशिश कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा, “जब दिल्ली की आबादी करीब 80 लाख थी, तब उसे 800-850 एमजीडी पानी मिलता था। अब भी यहां उतना ही पानी मिल रहा है, जबकि आबादी अब तीन गुनी होकर 2.5 करोड़ हो गई है।” उन्होंने कहा, “अगर केंद्र द्वारा दिल्ली को 1,300 एमजीडी पानी उपलब्ध कराया जाता है, तो हम शहर के प्रत्येक घर में चौबीसों घंटे पानी की आपूर्ति करेंगे।” एक मिलियन गैलन में 37,85,412 लीटर पानी होता है। केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली को पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश और हरियाणा से पानी मुहैया कराया जा सकता है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार इसके लिए काम करेगी।
Similar Post
-
हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस ने 12 उपाध्यक्षों और 27 महासचिवों की नियुक्ति की
नई दिल्ली, रविवार, 29 मार्च 2026। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जु ...
-
ओडिशा: रामनवमी शोभायात्रा के दौरान हवा में गोली चलाने के आरोप में भाजपा विधायक के खिलाफ मामला दर्ज
भुवनेश्वर, रविवार, 29 मार्च 2026। ओडिशा के बोलांगीर जिले के टिट ...
-
हरियाणा और पंजाब के कुछ हिस्सों में बारिश से तापमान में गिरावट
चंडीगढ़, रविवार, 29 मार्च 2026। पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों ...
