आप ने किया राष्ट्रपति के अभिभाषण का बहिष्कार
नई दिल्ली, मंगलवार, 31 जनवरी 2023। आम आदमी पार्टी (आप) ने सरकार को हर मोर्चे पर विफल करार देते हुए राष्ट्रपति के अभिभाषण का बहिष्कार करने का फ़ैसला किया है। आप के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने ट्वीट कर कहा, ''राष्ट्रपति का अभिभाषण मोदी सरकार के झूठे वादों और झूठे दावों का पुलिंदा होता है। इसमें राष्ट्रपति के अपने एक शब्द नहीं होते हैं। मोदी सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है, इसलिये आम आदमी पार्टी राष्ट्रपति के अभिभाषण का बहिष्कार करेगी। उन्होंने कहा, ''मोदी जी जवाब दो। आपके मित्र अडानी ने देश के करोड़ों लोगों का एलआईसी, एसबीआई में जमा लाखों करोड़ लूट लिया है। कहाँ है आपकी ईडी, सीबीआई, सेबी, आईटी? उसने आपके मित्र पर क्या कार्रवाई की? जवाब दो। आप राष्ट्रपति के अभिभाषण का बहिष्कार करेगी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अडानी की लूट पर जवाब माँगेगी।
Similar Post
-
हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस ने 12 उपाध्यक्षों और 27 महासचिवों की नियुक्ति की
नई दिल्ली, रविवार, 29 मार्च 2026। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जु ...
-
ओडिशा: रामनवमी शोभायात्रा के दौरान हवा में गोली चलाने के आरोप में भाजपा विधायक के खिलाफ मामला दर्ज
भुवनेश्वर, रविवार, 29 मार्च 2026। ओडिशा के बोलांगीर जिले के टिट ...
-
हरियाणा और पंजाब के कुछ हिस्सों में बारिश से तापमान में गिरावट
चंडीगढ़, रविवार, 29 मार्च 2026। पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों ...
