मालीवाल ने हार्वर्ड सम्मेलन के लिए अमेरिका यात्रा को मंजूरी देने का विदेश मंत्री से किया अनुरोध
नई दिल्ली, गुरुवार, 09 फ़रवरी 2023। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने बृहस्पतिवार को विदेश मंत्री एस जयशंकर से 11 फरवरी को एक सम्मेलन में हिस्सा लेने के वास्ते अमेरिका की उनकी यात्रा से जुड़ी फाइल को मंजूरी देने का अनुरोध किया । मालीवाल को हार्वर्ड विश्वविद्यालय में वार्षिक भारत सम्मेलन को संबोधित करने के लिए आमंत्रित किया गया है। सम्मेलन 11-12 फरवरी को होगा।
इस सम्मेलन का विषय ‘दिशादृष्टि 2047: आजादी के सौवें साल में भारत’ है। पहले, यह फाइल उपराज्यपाल वी के सक्सेना के पास भेजी गयी थी जिन्होंने अपनी मंजूरी दे दी। मालीवाल ने ट्वीट किया है, हार्वर्ड विश्वविद्यालय में संबोधन के लिए यात्रा की अनुमति मांगते हुए मैंने 16 जनवरी को माननीय उपराज्यपाल के पास फाइल भेजी थी। उन्होंने 23 दिनों बाद मंजूरी दी और मुझे विदेश मंत्रालय से मंजूरी लेने को कहा। डॉ. एस जयशंकर जी से इस फाइल को शीघ्र मंजूरी देने का अनुरोध है क्योंकि इस प्रतिष्ठित सम्मेलन में महज दो दिन बचे हैं।
Similar Post
-
दक्षिण मुंबई में आयकर कार्यालय की इमारत में आग, लोगों को निकाला गया बाहर
मुंबई, सोमवार, 17 अगस्त 2026। दक्षिण मुंबई के चर्चगेट में आयकर क ...
-
बंगाल एसटीएफ ने कोलकाता में आईएसआई के ‘एजेंट’ के संदिग्ध सहयोगी को गिरफ्तार किया
कोलकाता, सोमवार, 17 अगस्त 2026। पश्चिम बंगाल पुलिस के विशेष कार ...
-
भोगपुरम हवाई अड्डे पर वाणिज्यिक उड़ान सेवाएं शुरू
विजयनगरम (आंध्र प्रदेश), सोमवार, 17 अगस्त 2026। आंध्र प्रदेश के भ ...
