राजकोट-अहमदाबाद राजमार्ग पर 3.88 करोड़ रुपये के आभूषण लूटे
सुरेंद्रनगर, शनिवार, 18 फ़रवरी 2023। गुजरात के सुरेंद्रनगर जिले में लुटेरों के एक गिरोह ने कूरियर कंपनी के डिलीवरी वैन से 3.88 करोड़ रुपये मूल्य के चांदी के आभूषण सहित अन्य आभूषण लूट लिये। पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक हरेश दुधत ने बताया कि लुटेरे शुक्रवार देर रात तीन कार में आए और राजकोट-अहमदाबाद राजमार्ग पर सायला कस्बे के पास वैन रोक कर वारदात को अंजाम दिया। उन्होंने बताया, ‘‘हमलावर वैन से 3.88 करोड़ रुपये के आभूषण लूटने के बाद फरार हो गए। दोषियों को पकड़ने के लिए 15 टीमों का गठन किया गया है।’ वहीं, राजकोट स्थित कूरियर कंपनी के एक अधिकारी ने बताया कि आभूषणों की खेप को अहमदाबाद हवाईअड्डे पर ले जाया जा रहा था, जहां से उसे देश के अन्य हिस्सों में भेजा जाना था। कूरियर कंपनी के मैनेजर पिंटू सिंह ने बताया, ‘हमारी वैन हर दिन राजकोट से अहमदाबाद हवाई अड्डे पर कीमती सामान पहुंचाती है। शुक्रवार देर रात वैन चालक ने हमें किसी और के मोबाइल से फोन करके बताया कि कुछ लोगों ने उसकी पिटाई करके आभूषण के पार्सल लूट लिए हैं। पार्सल लगभग 50 व्यापारियों और ज्वैलर्स के थे।’’
Similar Post
-
हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस ने 12 उपाध्यक्षों और 27 महासचिवों की नियुक्ति की
नई दिल्ली, रविवार, 29 मार्च 2026। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जु ...
-
ओडिशा: रामनवमी शोभायात्रा के दौरान हवा में गोली चलाने के आरोप में भाजपा विधायक के खिलाफ मामला दर्ज
भुवनेश्वर, रविवार, 29 मार्च 2026। ओडिशा के बोलांगीर जिले के टिट ...
-
हरियाणा और पंजाब के कुछ हिस्सों में बारिश से तापमान में गिरावट
चंडीगढ़, रविवार, 29 मार्च 2026। पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों ...
