तिरुवनंतपुरम से मुंबई के लिए एयर इंडिया की नई सेवा शुरू
तिरुवनंतपुरम, रविवार, 19 फ़रवरी 2023। एयर इंडिया ने केरल में तिरुवनंतपुरम अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से मुंबई के लिए नयी उड़ान सेवा शुरू की है। इस क्षेत्र में यह एयर इंडिया की दूसरी दैनिक सेवा है। इसके तहत फ्लाइट (एआई 657) मुंबई से सुबह 05 बजकर 40 मिनट पर रवाना होती है और सुबह 07 बजकर 55 मिनट पर तिरुवनंतपुरम पहुंचती है। वापसी की उड़ान (एआई 658) तिरुवनंतपुरम से सुबह 08.55 बजे चलकर सुबह 11.15 बजे मुंबई पहुंचती है। फ्लाइट में बिजनेस क्लास समेत कुल 122 सीटें होंगी। उड़ान का सुविधाजनक समय विभिन्न घरेलू बिंदुओं और यूरोप, ब्रिटेन , अमेरिका और दक्षिण पूर्व एशिया सहित अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों के लिए/से कनेक्शन प्रदान करता है। तिरुवनंतपुरम-मुंबई सेक्टर में यह चौथी दैनिक सेवा है। इंडिगो भी इस क्षेत्र में 2 दैनिक सेवाएं संचालित कर रहा है।
Similar Post
-
दक्षिण मुंबई में आयकर कार्यालय की इमारत में आग, लोगों को निकाला गया बाहर
मुंबई, सोमवार, 17 अगस्त 2026। दक्षिण मुंबई के चर्चगेट में आयकर क ...
-
बंगाल एसटीएफ ने कोलकाता में आईएसआई के ‘एजेंट’ के संदिग्ध सहयोगी को गिरफ्तार किया
कोलकाता, सोमवार, 17 अगस्त 2026। पश्चिम बंगाल पुलिस के विशेष कार ...
-
भोगपुरम हवाई अड्डे पर वाणिज्यिक उड़ान सेवाएं शुरू
विजयनगरम (आंध्र प्रदेश), सोमवार, 17 अगस्त 2026। आंध्र प्रदेश के भ ...
