दिल्ली में सुल्तानपुरी की झुग्गी बस्ती में आग लगने से भगदड़, आठ लोग घायल
नई दिल्ली, शुक्रवार, 03 मार्च 2023। बाहरी दिल्ली के सुल्तानपुरी इलाके की एक झुग्गी बस्ती में आग लगने से मची भगदड़ में आठ लोग मामूली रूप से घायल हो गये। दिल्ली के दमकल अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। दिल्ली दमकल सेवा के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि आग लगने की सूचना रात 12 बजकर 13 मिनट पर मिली जिसके बाद 21 दमकल वाहन रवाना किये गये। दमकल विभाग के मुताबिक, 200 झुग्गियां आग में खाक हो गईं। गर्ग ने कहा, ‘‘भगदड़ के कारण आठ लोग मामूली रूप से घायल हुए हैं और उन्हें प्राथमिक चिकित्सा दी गई है।’’ उन्होंने कहा कि घायल लोगों की पहचान कपूर (50), सागर (25), पप्पू (55), बबलू (65), कवर सिंह (52), राज सिंह (72), चांद (55) और सूरजमल (72) के रूप में की गई है।
Similar Post
-
हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस ने 12 उपाध्यक्षों और 27 महासचिवों की नियुक्ति की
नई दिल्ली, रविवार, 29 मार्च 2026। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जु ...
-
ओडिशा: रामनवमी शोभायात्रा के दौरान हवा में गोली चलाने के आरोप में भाजपा विधायक के खिलाफ मामला दर्ज
भुवनेश्वर, रविवार, 29 मार्च 2026। ओडिशा के बोलांगीर जिले के टिट ...
-
हरियाणा और पंजाब के कुछ हिस्सों में बारिश से तापमान में गिरावट
चंडीगढ़, रविवार, 29 मार्च 2026। पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों ...
